बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Oct 16, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
बेल तरी बेलन बेलन तरी ढोल...छत्तीसगढ़ी लोक गीत-
ग्राम-केरा, जिला-जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद छत्तीसगढ़ी बोली में एक छत्तीसगढ़ी लोक गीत सुना रहें हैं-
बेल तरी बेलन बेलन तरी ढोल-
येही डोंगरी मा सजन भाई मोर-
जान पारही का गा-
ले जाहि का गा मोला-
राउत भईया मोर-
आमा ला टोरे खाहुच कहिके-
मोला दगा मा डारे-
आहुच कहिके...RK
Posted on: Oct 16, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट का फूलना (अफारा) के घरेलू उपचार बता रहें है...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पेट फूलना लोगो में आम बात होती है। किंतु लोगो में कभी ना कभी पेट फूलने की समस्या जरूर होती है इसके लिए घरेलू रोग उपचार बता रहें हैं, अजमोद 20 ग्राम, काली मिर्च 20 ग्राम, सेंधा नमक 20 ग्राम इन सब को कूट-पीस कर चूर्ण बना ले और उसमें नींबू की रस 20 ग्राम मिलाकर सुखाये और उसे सुरक्षित रखे| मात्रा आधा से एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ 21 दिनों तक सेवन करने से पेट का फूलना (अफारा) बंद हो जाता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Oct 16, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
कौन बरन के ढबरा हो हमने निक न लागे...गीत-
ग्राम-सहपुर,पोस्ट चौथर,जिला रीवा (मध्यप्रदेश ) से विनीत कुमार यादव महिलाओं के उपर एक दादरा गीत सुना रहें हैं-
कौन बरन के ढबरा हो हमने निक न लागे-
मइके के निक लागे माया बहिनिया-
ससुरे के लहूरी ननंदिया हो हमे निक ना लागे-
मइके के निक लागे बागे-बगीचा-
ससुरा के भरी फुलवरिया हो हमे निक न लागे-
मइके के निक लागे महिला द्वी महिला-
ससुरे के रंगी महलिया हो हमे निक न लागे-
कौन बरन के ढबरा हो हमने निक न लागे...RK
Posted on: Oct 16, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
मैं जन्म से ही दिव्यांग हूँ किन्तु आज तक नही मिला दिव्यांग पेंशन, कृपया दिव्यांग पेंशन दिलाने सहय
ग्राम पंचायत-भेलौनी, ब्लॉक-पामगढ़, तहसील-पामगढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से रमेश कुमार बंजारे (दिव्यांग) बता रहें हैं जन्म से आज तक दिव्यांग पेंशन नही मिला जिसका पेंशन के लिए ग्राम पंचायत मे आवेदन किये किन्तु कोई निराकरण नही किये इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके दिव्यांग पेंशन दिलाने में मदद करे. संपर्क@7489893667. सरपंच@89668862. डिप्टी कलेक्टर@9826321962. (179639) RK
