प्रेरणादायक : "कोयल और कौआ" की एक कहानी...

जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार “कोयल और कौवा” एक कहानी बोली को मधुर बोली में परिवर्तित कैसे करें एक छोटी सी (प्रेरणादायक) कहानी सुना रहे हैं, एक कोयल आम के पेड़ पर बैठी थी और एक कौआ तेज रफ़्तार से जा रही थी| तो कोयल ने कहा भाई कहां जा रहे हो कौआ ने जवाब में कहा बहनी इस देश को छोड़कर विदेश जा रहा हूँ| क्योंकि यहाँ पर मेरा सम्मान नहीं है मैं जहाँ भी जाकर बैठ जाता हूँ वहां से मुझे उड़ा दिया जाता है इस पर कोयल बोली भईया इसके लिये स्थान बदलने से क्या होगा अपनी कड़वी बोली को मधुर बोली में परिवर्तित करो और अपना स्वाभाव बदलो इसी से सम्मान मिल सकता है.

Posted on: Oct 17, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

माता पिता की सेवा सभी को करना चाहिये...अनुभव-

ग्राम-सरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं| यदि आप ऐसे संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Oct 17, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्डिंग के पश्चात् राशन प्रति माह मिलना शुरू हो गया...

ग्राम-विजयपुर, तहसील-बीरसिंहपुर, ब्लॉक-मझगवां, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से इन्दकली बाई बता रहीं हैं हर महिना राशन नही मिल रहीं थी जिसे हम लोगो को खाने में बहुत परेशानी हो रहीं थी इसलिए इस समस्या को राशन नही मिलने की समस्या सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्डिंग किये जो की सीजीनेट सुनने वाले साथियों की सहयोग से समस्या से संबधित अधिकारीयों को बात कर प्रति माह राशन दिलाने में सहयोग किये इसलिए पद अधिकारीयों को एंव सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें हैं...

Posted on: Oct 16, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

पुलिया बनवाने के लिए 6 सालों से आवेदन देते आ रहें हैं, कोई सुनवाई नही कृपया पूल बनवाने में मदद करें..

ग्राम पंचायत-कांडोली के आश्रित मोहल्ला (पटेलपारा) ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से बाबूलाल नेटी और उनके साथ ग्रामीण साथी मंगलू राम, मनोज कुमार, चमरूराम पोडयामी, पंडूराम पोडयामी, राजमन कुमार, सामलाल पोयामी बता रहें है की पटेलपारा जाने के लिए जो रास्ता हैं वही एक नाला में पूल की आवश्यकता है पूल नही होने के कारण सभी ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती हैं इस समस्या में लगभग 300 सौ लोग प्रभावित हैं| और से स्कूली बच्चें स्कूल जाते हैं, पूल की समस्या को लेकर विधायक, संसद तथा जिलाधिकारी को आवेदन पिछलें 6 सालों देते आ रहें हैं किन्तु उनके द्वारा कोई निराकारण नही किये इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए हैं फ़ोन नंबर पर बात करके इस नाला में पुलिया बनवाने में मदद करें सरपंच नंबर@8302391209, सचिव@7697581341, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694 (173281) JP

Posted on: Oct 16, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई...गीत-

ग्राम-पीरमेटा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीला मंडावी एक गीत सुना रहे हैं:
मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई-
मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई-
जाके सर मोर-मुकुट मेरो पति सोई-
मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई-
मेरे तो गिरधर गोपाल-
असुवन जल सींच-सींच प्रेम बेल बोई... (AR)

Posted on: Oct 16, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »