या देवी सर्व भूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता...भजन -

ग्राम पंचायत-पकनी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवनारायण एक देवी भजन सुना रहे हैं :
या देवी सर्व भूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता – नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: – कौन बनावे माता दंड महल चढ़ी तोर भुवन मा – ऐ माता कौन बनावय समलाई हो माई – सेवा ला लेले ना रैनी मोर ऐ माता कौन बनावय समलाई हो माई – ब्रम्हा बनावे माता दंड महल चढ़ी तोर भुवन मा ऐ माता देवी बनावे समलाई हो माई...

Posted on: Nov 25, 2017. Tags: DEVNARAYAN SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में लाल पानी निकलता है, सभी नहाने के लिए, मवेशी पीने के पानी के लिए तरसते हैं...

धसियान टोला, ग्राम-उसाड, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम सुन्दर बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है| उनके गाँव में एक टंकी वाला पम्प है उसका पानी साफ नहीं निकलता है लाल निकल रहा है उसको कई बार बनवाये भी लेकिन उसका पानी लाल ही निकलता है| उनका कहना है कि उसकी जगह में बोर हो जाता तो अच्छा होता और एक बाँध की जरुरत है| वहां पर मवेशियों पानी पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है| बच्चे लोग नहाने के लिए भी तरस जाते है: इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पानी की व्यवस्था करवाए : P.H.E.विभाग अधिकारी@9981289180. श्याम सुन्दर@7898748831.

Posted on: Nov 24, 2017. Tags: SHYAMSUNDAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

आये दिन हमारे गाँव में हाथी के झुंड आते रहते हैं पर हमारे पारा में बिजली नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ढाडकरवा, महुआरी पारा, पोस्ट-देवकी, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र कुमार बता रहे है कि उनके गाँव के पास हाथियों का आना जाना लगा रहता है और वहां पर बिजली नहीं है| उसके कारण बच्चो को पढने लिखने में बहुत दिक्कत हो रहा है | बिजली लगवाने के उन्होंने लिए ग्राम सुराज में शिकायत किये थे तो एक महीने लग जायेगा बोले थे लेकिन अभी तक नहीं लगा है फिर उन्होंने जनदर्शन में भी शिकायत किया लेकिन अभी तक नहीं लगा इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर बिजली लगवाने में मदद करें : बिजली विभाग@9009953860, सचिव@9294796029, सरपंच@8458854495. सुरेन्द्र कुमार@8223935637

Posted on: Nov 22, 2017. Tags: SONG SURENDRA KUMAR VICTIMS REGISTER

वह शक्ति हमे दो दयानिधे, कर्तव्य मार्ग पर डट जावें...प्रार्थना गीत -

जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
वह शक्ति हमे दो दयानिधे-
कर्तव्य मार्ग पर डट जावें-
पर सेवा पर उपकार में हम-
निज जीवन सफल बना जावें-
वह शक्ति हमे दो दया निधे...

Posted on: Nov 22, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ में धान कटाई का काम धूमधाम से चल रहा, 15 दिसम्बर तक काम ख़त्म होने की आशा...

ग्राम-झुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले खेती के बारे में बता रहे है कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और धान कटाई चालू है उसको काटने में 15 दिसम्बर तक लग जायेगा और अभी धूमधाम से चल रहा है धान काटने में और धान के मिसाई भी करते है और उसके साथ-साथ उड़ाकर घर में रख भी रहे है| छत्तीसगढ़ में बहुत बड़े-बड़े कम्पनी पावर प्लांट, कोयला खदान, NMDC लगे हैं | उसके साथ हमार धरती ला बचाना है और समाज को भी जगाना है:
बचावा दादा रे बचावा भैया हो, बचावा बहनी गा-
अपन जनम भुईला बचावा दादा रे-
गोंडवाना भुईला बचावा भैया रे...

Posted on: Nov 13, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »