स्वास्थ्य स्वर : शक्तिवर्धक ताकत बढ़ाने के, घरेलू नुस्खे बता रहे है...

प्रयाग विहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच.डी.गाँधी शक्तिवर्धक ताकत बढ़ाने के घरेलू नुस्खे बता रहे है:-उपाय इस प्रकार है- गुढ़बेल की 5 फ़िट की बेल को छोटे छोटे टुकड़े कर 2लिटर पानी में उबाले जब उस पानी का एक चौथाई बच जाये तो उसमे 100 ग्राम. का अनंथ फूल का चूर्ण मिलाकर उबालकर ढक देंवे, ठंडा होने पर छानकर कांच कि शीशी में सुरक्षित रख लेंवे. मात्रा-दो-दो चम्मच उबाल हुआ औषधि दिन में दो बार उसके बाद उपर से दूध पिने से लाभ मिलता है| परहेज-मिर्च मशाला, तेल खटाई, गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे. नशा ना करे, मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9111061399.

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

आंगनवाड़ी केंद्र भवन नहीं 2 वर्षो से मांग कर रहे है, कोई ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करे-

टिकरापारा, ग्राम-कुकदूर, तहसील-पंडरिया (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू गाँव की कौशल्या धुर्वे से बात कर रही जो कि मिनी आंगनवाडी केंद्र से जुड़ी समस्याओं के बारे में बता रही है| 3 साल यहाँ कार्य कर रही है, बता रही है, पानी कि सुविधा नहीं है, दूसरा शौचालय भी नही है, इसको लेकर 2 साल पहले पंचायत में बोले है, लेकिन कोई ध्यान नही देते है. केंद्र में एक ही जगह खाना बनाना व उसी जगह पर केंद्र भी संचालित करना कठिन है, समस्या होती है. मांग है कि अलग केंद्र बन जाये जिससे सुविधा हो जाए| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर बात करे, ताकि मिनी आंगनवाड़ी में सुविधा मिल सके. कलेक्टर@9424244617. शिक्षा विभाग@9575758402.

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: KABIRDHAM CG PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

भजन गीत : जय हो जय हो धरती मैया जय हो सोंन चिरैया...

ग्राम-नवगई, थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से वृजलाल जेसवाल एक भजन सुना रहें है:
जय हो जय हो धरती मैया जय हो सोंन चिरैया-
यही धरती में सोना चाँदी ये धरती में चाँद है-
ये धरती को सेवा कर लो ये माँ का भगवान है-
जय हो जय हो धरती मैया जय हो सोंन चिरैया...

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: BREEJBHAN JASWAL SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

6 किलोमीटर रास्ता को 15 किलीमीटर तय करना पड़ रहा है, आवेदन किये अधिकारी ध्यान नही देते, मदद अपील...

ग्राम-कोलयारी, ब्लॉक-नारायणपूर, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव गाँव के सुखलाल सलाम से गाँव कि समस्या को लेकर बात कर रहे है कि, गाँव में रोड़ कि बहुत समस्या है, जिसके चलते ग्रामीणों को समस्या हो रही है, ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को अगर डिलीवर का समय हो तो गाँव तक एम्बुलेंस भी नही पहुँच पाता है, अगर रोड़ बन जाए तो, समस्या का हल हो जाए| 6 किलोमीटर का मार्ग है, अभी 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है| इसकी शिकायत विधायक, मुख्यमंत्री कलेक्टर से की गई है परन्तु अभी तक समाधान नही हुआ है|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है, कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव डाले ताकि रोड़ कि समस्या का समाधान हो सके. कलेक्टर@9425205669. सी.ई.ओ@9425263888.अधिक जानकारी के लिए सरपंच पति@9406157075.

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG PROBLRM SONG VICTIMS REGISTER

हवा आंधी में स्कूल की छत हर साल उड़ जाती है, बच्चों को बैठने की व्यवस्था भी नहीं...कृपया पक्की स्कूल

ग्राम-गुट्टापाल, पंचायत-गोंरदंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन गुट्टापाल की स्कूल कि समस्या को लेकर गाँव की श्रीमति प्रमिला व गाँव के सरपंच तुलसीराम से बात कर रहे है, वह बता रहे है. स्कूल की छत अधिक हवा तूफ़ान के कारण टूट गयी है| हर साल स्कूल कि छत हवा में उड़ जाती है, जिसके कारण बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ग्रामीणों कि मांग है कि, पक्की छत का स्कूल भवन बनाया जाए ताकि हर साल का समस्या का समाधान हो जाए. इसको लेकर प्रस्ताव बनाकर जनपद पंचायत में दिया है, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया दिए गए नम्बरों पर कॉल कर बच्चों का भविष्य बनाने में मदद करें
सरपंच@7585829467. सचिव उदयलाल प्रताप @9406367058. सीईओ@9425263888. जिला कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »