वनांचल स्वर : पेट सम्बन्धी सामान्य बीमारी का घरेलू उपचार -
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आज हम लोगो को पेट से सम्बंधित बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, समान्यतः हमें पेट संबंधी कई बीमारी जैसे अपच, गैस, पेट फूलना हो जाती है, इस तरह की बीमारी से बचने के लिए अजवाइन 20 ग्राम, पीपल 40 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, अजमोद 30 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, छोटी हरण 150 ग्राम सभी को पीस कर चूर्ण बना लें और एक सीसी में रख लें उसके बाद 1 से 5 ग्राम चूर्ण ताजे पानी से इसका सेवन करें, लगातार 10 दिन तक इसका सेवन करने से लाभ हो सकता है, संतुलित आहार ग्रहण करे : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
नवा-नवा आंगना में नवा-नवा गोरिया रे...नागपूरी गीत
ग्राम-सुरसा, पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक नागपूरी गीत सुना रहे है:
नवा-नवा आंगना में नवा-नवा गोरिया रे-
अरे गुइया मने बड़ी गजब दिसे ला-
अरे दुरे-दुरे सिटी मारे ना रे-
भावजी के मडवा नाच कहे ना-
कबे भवजी बहिन दुईयो टीप टोप-
नवा-नवा आंगना में नवा-नवा गोरिया रे...
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: CHANDRASAY BALRAMPUR CG NAGPURI SONG SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : नसों के ब्लॉकेज को ठीक करने का घरेलू उपाय-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी आज हम लोगो को नसों में होने वाले ब्लॉकेज को ठीक करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, दाल चीनी 1 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, तेज पत्ता 10 ग्राम, मगज 10 ग्राम, मिश्री 10 ग्राम अखरोट की गिरी 10 ग्राम, भुनी हुई अलसी 10 ग्राम, सभी को पीसकर चूर्ण बना लें, और 6-6 ग्राम की 10 पुड़िया बना कर रख लें, और सुबह खाली पेट एक पुड़िया पानी के सांथ सेवन करें, दवा खाने के बाद 1 घंटे तक कुछ भी सेवन न करे, मैदा, शक्कर, नमक, तेल मिर्च मसाला, खटाई का प्रयोग कम करें, नशा न करे संतुलित भोजन ग्रहण करें : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jul 08, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
We've 4 handpumps, 2 broken, 2 throw red water, get drinking water from km...
We have 4 hand pumps in our village but 2 are broken from long rest two are throwing red water. We fetch drinking water from wells and stream from a km away. This was complained to officials but no one is paying attention say villagers of Junapara under Dhaurabhanta village and panchayat in Pali block of Korba district in Chhattisgarh to Sarla Shriwas. You are requested to call Public Health and Engineering Dept Officer@9407917926 and Collector@ 09425270044 to help. Villager Omkar@07746981646.
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: HANDPUMP SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER WATER
किसान स्वर : हम लोगो ने कोदो उगाना शुरू किया है, अच्छा दाम मिलेगा तो बेचना चाहेंगे...
ग्राम-करमोता, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से बिरोहिन बता रही है कि वे गांव में महिला समूह और एकता परिषद समूह के माध्यम से कोदो की खेती करती हैं, परंपरागत खेती में जो बीजें लुप्त होती जा रही है, उसे बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा फसल उगाते हैं, वहां पर खेती कम होती है, इसलिए वे लोगो को खेती के लिए प्रेरित करते है, वे 2 साल से अच्छी फसल उगा रहे हैं, ये शुगर की बीमारी में काम आता है, पहले लोग कोदो की खेती करते थे लेकिन आज हाइब्रिड खेती करते हैं, वे लोगो प्रेरित करते हैं जिससे अब लोग धीरे-धीरे समझ रहे हैं, और कोदो की खेती के लिए आगे आ रहे हैं, यदि उन्हें अच्छा दाम मिले तो बेच भी सकते हैं: संपर्क@9406436426.

