गांव में पानी कि बहुत समस्या है, कृपया मदद कि अपील-

ग्राम पंचायत-बड़ेकर्मा, पारा धूमागुड़ा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं उनके गांव में हैंडपंप है उसमे 1 साल से लोगों को पर्याप्त नही मिल पाता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किए है लेकिन अभी तक बना है इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों से बात कर के पानी का समस्या को समाधान कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7000754320, PHE@9827173133, कलेक्टर@8458956694, सीईओ@90040376600.

Posted on: Aug 13, 2021. Tags: BASTAR BUDHRAM CG DARBHA PROBLEM WATER

हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें

विश्वनाथ यादव ग्राम-आंजर (पटेलपारा) ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से उनके गांव में 3 किलोमीटर तक रोड की बहुत समस्या है उसी रोड से गांव के बच्चे लोग स्कूल जाते हैं और टीचर लोग भी आते हैं बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ हो जाता है आने जाने में बहुत परेशानी होती है 150 घर का बस्ती है इस लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7569010225, कलेक्टर@8488956694, सीइओ@8889251366.

Posted on: Aug 13, 2021. Tags: CG LOHANDIGUDA PROBLEM ROAD VISHWNATH YADAV

रे रे लोयो राला रेरेलोयो रला...गोंडी गीत-

ग्राम-पुसागाँव, पंचयात-पालकी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोनारी, बसंती, मनी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
रे रे लोयो राला रेरेलोयो रला-
रे रे लोयो रे रेला-
रेलो रेरेला रे रे लोयो
रला रे रे लोयो...

Posted on: Aug 12, 2021. Tags: CG GONDI MATRA NARAYANPUR SONG SUKHDAI

भूखे-मजदूर-किसानों के लिए, वीर नारायण सिंह ने अपना खून बहाया था...कविता

भागीरथी वर्मा, रायपुर, छतीसगढ़ से हैं. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अभी हाल ही में वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया गया है. उसी सन्दर्भ में एक कविता का प्रस्तुत कर रहे हैं:
छतीसगढ़ के सोनाखान में, इंक़लाब का बिगुल बजाया था
भूखे-मजदूर-किसानों के लिए, वीर नारायण सिंह ने अपना खून बहाया था
सन 1856 के अकाल में
भूख से बिलखते, गरीब-किसानों के जीवन की रक्षा में
अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष चलाया था
छतीसगढ़ के सोनाखान में...
सोये हुए आदिवासियों को, उस वीर ने जगाया था
बेईमानों को ललकारा था
ऐ लुटेरे ! तू खाली हाथ आया है, अब खाली हाथ ही जाएगा
छतीसगढ़ के सोनाखान में...
जन आंदोलन देखकर, मक्कारों ने घबराया था
राजद्रोही बनाकर उस वीर को, जेल में ठूंसवाया था
जल्लाद अंग्रेज ने भी उस वीर के साथ, कैसा दुर्व्यवहार रचाया था
बीसों नाख़ून खींचकर, उँगलियों को लहू-लुहान बनाया था
छतीसगढ़ के सोनाखान में...
10-दिसंबर-1857 का, वह मनहूस दिन भी आया था
देश के गद्दारों ने जयस्तंभ चौक पे, उस वीर को फांसी पर लटकाया था
उस वीर के शहीद होने से, छत्तीसगढ़ के धरती में मातम सा पसराया था
छतीसगढ़ के सोनाखान में...

Posted on: Aug 12, 2021. Tags: BHAGIRTHI WARMA CG POEM RAIPUR

हमारे गांव मव पानी की बहुत समस्या हैं, वहां के लोगों को पानी के दूर जाना पड़ता हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम-टेमरूभाठा, (पटेलपारा) पंचायत-कटेकल्याण, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रूकमणि बता रहे हैं की उनके गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, वहां के लोगों को नाला का पानी पीना पड़ता, नदी का पानी पिने शर्दी जुखाम होता हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही हुआ हैं, इसलियें सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं, की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क@7805977097, सरपंच@9399311762, PHE@6260717578.

Posted on: Aug 12, 2021. Tags: CG DARBHA PROBLEM RUKAMANI WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »