हमारे गाँव में रोड नहीं है, बरसात में आने जाने में दिक्कत होती है, कई बार आवेदन दिया पर कुछ नहीं हुआ.
ग्राम उंगनारपाल, पंचायत चन्दोरा, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रजवन्तीन के साथ है ग्रामीण साथी दुष्यत कुमार सलाम बता रहा है सड़क की समस्या बारिश के समय में आने जाने और ज्यादा दिक्कतें होती है बताया जा रहा है इस विषय में सभी जिलाअधिकारी एंव ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को आवेदन दिया गया परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये| इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए फोन नंबर पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें. सचिव@9511549037. सरपंच@9406220099. संपर्क@7587209224. RK
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: DUSHYANT KUMAR SALAM NARAYANPUR CG ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हम 30 परिवारों के लिए एक हैंडपंप है जिससे बहुत दिक्कत होती है पर अधिकारी नहीं सुनते...
ग्राम-अश्वापुरम पाड़, पंचायत, ब्लॉक-करकागुडेम, जिला भद्रादी कोठागुड़म (तेलंगाना) से वज्जा भीमराजु बता रहे है, उनके गाँव में लगभग 30 परिवारों की जनसंख्या है जहा पर पानी की बड़ी समस्या है वे कह रहे हैं कि इस जगह पर करीब 15 सालों से रह रहें है एक ही हैण्डपंप है, बहुत ही दिक्कत हो रही है, इस विषय पर अधिकारियों के पास शिकायत किये लेकिन कोई कार्यवाही नही किये इसके अलावा फारेस्ट अधिकारियों को जानकारी दिए गये है पर भी उनके द्वारा भी कोई निराकरण नही किया गया इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निदान कराने में मदद करें. संपर्क@8897033327. MRO@9440185584. PO@9490957005. NM
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA PROBLEM VAJJA BHEEMARAJU WATER
दृष्टिबाधित हूँ, पढाई करने के लिए कोई सुविधा नही है, ब्रेल पुस्तक दिलाने में कृपया मदद करें...
सूरदास पैकरा ग्राम गोटानपानी, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं कि वे जन्म से 100% दृष्टिबाधित हूँ, उनके पास पढाई करने के लिए कोई सुविधा नही है इन्हें पढाई करने में कई दिक्कतें आ रहीं है, पढाई करने के लिए आवश्यक पुस्तकों की जरूरत है जो इस समय उपलब्ध नही है| वे कह रहे हैं कि कृपया सरकारी विभाग के माध्यम से (ब्रेल पुस्तक) दिलाने में सहयोग करें, जिससे मै अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकू इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रहें है सरकारी विभाग से संपर्क कर कक्षा 6 से 8 तक की ब्रेल पुस्तक और कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग दिलवाने में मदद करें@7049905312. RK
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: BLIND EDUCATION PROBLEM JASHPUR CG SONG SURDAS PAIKRA VICTIMS REGISTER
शौचालय बनाओ शौचालय बनाओ बोलते रहे, उधार लेकर बनवाया, दो साल से पैसा नहीं दे रहे...
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ है ग्रामीण जन विमल दास, समिया बाई यादव, दसिया बाई जो बता रहें है, साल 2 साल हो गया शौचालय बनवाए लेकिन अभी तक शौचालय बनवाने के लिए जो धन राशि मिलता वह नही मिला है शौचालय बनवाने के लियें दूसरों से कर्ज मांग कर बनाये है इस विषय में शिकायत करने पर आज मिलेगा कल मिलेगा करके टाल दे रहें है इस लिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर शौचालय का धन राशि दिलाने में मदद करें. जिलाधिकारी@.6266562658 विधायक@9424383999. जिलाCEO@9977538625. समनापुरCEO@7079659087. सचिव@6260971824. संपर्क@.7746997904. RK
Posted on: Jun 18, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMARAHIRWAR SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER
बिजली का बिल ज्यादा भेजते हैं और पूरी तरह बिजली आपूर्ति नहीं करते है, कृपया मदद करें...
ग्राम-कुटानपानी, जिला- जशपुर (छत्तीसगढ़) से सूरदास पैंकरा अपनी समस्या से अवगत करा है | वे कह रहे हैं कि उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से नहीं की जा रही है, और वह बिजली विभाग के रवैये से परेशान हैं | उनके क्षेत्र में हलकी बारिश होने पर भी बिजली गुल कर दी जाती है, जबकि बरसात के मौसम में बिजली बहुत जरुरी होती है | अगर बिजली आती भी है तो पूरी तरह से प्रकाश नहीं होता है क्यूंकि पावर कम होता है और बिजली का बिल ज्यादा भेजते है | वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें: संपर्क- सूरदास पैंकरा@7049905312. (169866) NP
