सी सी रोड़ नही बनाये आने जाने में परेशानी होती है, अधिकारी ध्यान नही दे रहें है. कृपया मदद करें...
ग्राम-मूसागुडा, पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मान सिंह बघेल बता रहें हैं सीसी रोड़ की समस्या गाँव पिछलें वर्षों से सीसी रोड़ बनवाने के लिए ग्राम पंचायत तथा ग्राम सभा में आवेदन दिए किन्तु कोई निराकरण नही किये इस विषय में सचिव सरपंच को भी शिकायत किये गये है कोई सुनवाई हई इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें संपर्क@7828669215. सरपंच@9406041284. CEO@8959393222. (179522) RK
Posted on: Oct 15, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
दो महिना से हैंडपंप ख़राब आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं कृपया हैंडपंप सुधारने में मदद करे...
ग्राम-इंद्रावन, पंचायत-जोगीसोंडा, विकासखण्ड-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से अमर मरावी के साथ भारती पट्टा, रूपे आर्मो, हिरवती टेकाम, बता रही है दो महीने से हैंडपंप ख़राब है, सभी ग्रामवासी आधा किलोमीटर दूर कुआं झरिया का पानी पी रहें हैं बता रहे है यह 150 घर तथा 700 जनसंख्या है, ख़राब पानी पिने से लोगों की तबियत ख़राब हो जाता है पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत में आवेदन भी किये किन्तु कोई निराकरण नही किये| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात करके हैंडपंप सुधारवाने में मदद करें PHE@9424358999
Posted on: Oct 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
एक साल हो गया बिजली की ट्रांसफार्मर ख़राब कृपया बनवाने में सहायता करें...
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार 2, विकासखंड-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अरमो राम बता रहें हैं की गाँव में बिजली की दो ट्रांसफार्मर है जो की एक ट्रांसफार्मर जल गया हैं जो लगभग एक साल हो गया हैं जिस वजह से गाँव में सही से बिजली नही रहतीं, बिजली की ट्रांसफार्मर जलने समस्या बिजली विभाग को जानकारी दिए तथा आवेदन दिए किन्तु किसी प्रकार की कोई निराकरण नही किये इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर नया ट्रांसफार्मर लगवाने में सहायता करें सचिव@9406483845. सरपंच@9407644501. संपर्क@7647836321 (179602) RK
Posted on: Oct 14, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
नये राशन कार्ड बने है, नहीं मिल रहे है, राशन लेने में बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
ग्राम+पंचायत-मुर्कोल, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से रामधनी पोर्ते के साथ गाँव साथी और वर्तमान सरपंच है जो बता रहे है कि गाँव के लोगो का नये राशन कार्ड बने है और वो नहीं मिल रहे है | उसके कारण सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा है | राशन भी नहीं मिल रहा है बहुत सी जगहों में उनको दिक्कत हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके नये राशन कार्ड दिलवाने में मदद करें : फ़ूड इंस्पेक्टर@7974416084, वाड्रफनगर CEO@77230801552, कलेक्टर@9977407988. संपर्क नम्बर@9669208515 (174521).
Posted on: Oct 13, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बाउंड्री वॉल तथा स्कूल भवन जर्जर कृपया बनवाने में मदद करे...
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, विकासखंड-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमू राम मरकाम बता रहें हैं की उनके गाँव की (सुकोपारा) प्राथमिक शाला स्कूल में बाउंड्री वॉल नही बनाएं और वही का स्कूल भवन जर्जर हो गया हैं जिसकी मरामत नही किये है जिसे स्कूली बच्चों कके लिए खतरा बना रहता हैं, इस समस्या को समस्या से संबधित अधिकारीयों को शिकायत किये गये किन्तु कोई कार्यवाही नही किये हैं इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर बात करके प्राथमिक शाला स्कूल में बाउंड्री वॉल को तथा स्कूल भवन जर्जर हुए उसे बनवाने में मदद करे. मरकाम(शिक्षक)@9406357614, CEO@9406016762. सम्पर्क@7587784929. RK
