गाँव से मुख्य मार्ग तक रोड नही है, आने जाने में परेशानी होती है अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं ...कृपया

ग्राम पंचायत छिंदवड़ा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से चेतराम नाग बता रहे हैं कि उनके गाँव में तीन पंचायत हैं उनको एक मुख्य मार्ग में जोड़ना है| उनके गांव रोड से अंदर में है| पंचायत जाने में बहुत दिक्कत होती है| बरसात के दिनों में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है| रोड का शिकायत उन्होंने कई बार ग्राम सभा सचिव सरपंच और विधायकों के पास भी शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर अधिक से अधिक बात करके इस समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क@9407718481, सरपंच@7724954145, सचिव@9406400446, सीईओ@8959393222, कलेक्टर@8458956694.(184162 ) MS

Posted on: Oct 29, 2021. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में सीसी रोड नही है आने-जाने में हो रही है दिक्कत...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत छिंदवड़ा ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गेदुराम नाग बता रहें है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक में 3 में सीसी रोड की बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है बस्ती तक गाड़ी भी नहीं जा पाती है| जिससे उन्हें बहुत परेशानी हो रही है| इसके लिए उन्होंने कई बार सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर इस समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क@9340331757, सरपंच@7724954145, सचिव@9406400446 सीइओ@8959393222.(184157) MS

Posted on: Oct 29, 2021. Tags: CC ROAD SONG VICTIMS REGISTER

प्रधानमंत्री ने बोला था दीवाली तक मुक्त में चावल मिलेगा, लेकिन हम लोगो से पैसे लिए जा रहे हैं...

ग्राम-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शुभ्रांशु चौधरी के साथ गाँव के राशन डीलर साधुराम कश्यप हैं जो गाँव के लोगो को राशन बांट रहे है और साथ में लोगो से उसके पैसे ले रहे है, चावल का 35  रूपये, शक्कर का 17 रूपये, गुड 2 किलो का 34 रूपये और दाल मुक्त में दे रहे है | जबकि प्रधानमंत्री ने घोषणा किया था कि दीपावली तक मुक्त में राशन दिया जाएगा | ये उन्होंने सुना है लेकिन वे कह रहे हैं कि फ़ूड अधिकारी बोल रहे है कि पैसे तो लेना पड़ेगा इसलिए वे सभी ग्राहकों से पैसे ले रहे है, ग्राहक बता रहे हैं कि उन्होंने भी ऐसा सुना था कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि दीवाली तक राशन मुफ्त मिलेगा पर उनसे तो पैसा लिया जा रहा है | शुभ्रांशु चौधरी@9811066749.

Posted on: Oct 29, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA RATION SADHURAM KASHYAP

हमारे गांव में नेटवर्क कि बहुत समस्या है, इमरजेंसी में कॉल नही कर पाते हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कांडोली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शयमलाल पोयाम,मुरा ,मनोज, रमेश,राजमन पोयाम,वे लोग बता रहे है, गाँव में नेटवर्क नहीं है,एम्बुलेंस बुलाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है, इमरजेंसी में कॉल नही कर पाते हैं| इसके लिए कई बार शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नेटवर्क नही आया है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8302391209, सचिव@7697581341, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Oct 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG NETAWARK PROBLEM SHYAMLAL POYAM

हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों को दुर से पानी लान पड़ता है, कृप्या मदद करें-

स्कूलपारा, ग्राम पंचायत- गोरयापाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दिपाक कुमार कावासी बता रहे हैं, उनके गांव के स्कूल पारा में पानी कि बहुत समस्या है| वहां के लोगों को दुर से पानी लाना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबर से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@7879761007.

Posted on: Oct 28, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DEEPAK KAWASI PAROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »