एक पैर से विकलांग हूँ, कई बार तीन पहिया वाहन के लिए आवेदन किया, कोई ध्यान नही देते हैं...

ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं वो एक पैर से विकलांग हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, उनके पास समाज सेवा के कई प्रमाण पत्र हैं, समाज सेवा के अलावा अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए उनके पास कोई अन्य साधन नही है, उन्होंने निशक्त सबल योजना अंतर्गत 20-06-2014 में 3 पहिया मोटर साईकल के लिए आवेदन किया था, अब तक वे कई अधिकारियों, कार्यालयों के पास अपनी समस्या को रख चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करने में मदद करे : विधायक@9424108817. संपर्क नंबर@9575248234.

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

लिख लेवा गा पढ़ लेवा ना गोंडवाना राज मा भेड़िया के पास मा...छत्तीसगढ़ी गोंडवाना गीत

ग्राम-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया साथ में जयसिंह खुसरों एक छत्तीसगढ़ी गोंडवाना गीत सुना रहे है:
लिख लेवा गा पढ़ लेवा ना गोंडवाना राज मा भेड़िया के पास मा-
पढ़े ला आना गा गोंडवाना हर आबड सुघर लागे ना-
गोड़ी भाषा हर उपर माँ भुलागे गोंडवाना हर आबड सुघर लागे ना-
लिख लेवा गा पढ़ लेवा ना गोंडवाना राज मा भेड़िया के पास मा-
नान-नान लइका मन भले हवे तोपा ये स्कुल बने हवे शोभा-
लिख लेवा गा पढ़ लेवा ना गोंडवाना राज मा भेड़िया के पास मा...

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: CHHATTISGARH JAISINGH KHUSRO SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : औषधीय पौधा सतावर से दूध की कमी और कमजोरी को कम किया जा सकता है-

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव आज हम लोगो को एक औषधीय जड़ी सतावर के बारे में बता रहे हैं, सतावर वनों में पाई जाने वाली जड़ी है, ये उन महिलाओं के लिए जिनको बच्चा जन्म लेने के बाद शरीर में दूध नही बनता या कम बनता है और किसी भी कमजोर व्यक्ति के लिए उपयोगी है, जड़ को सुखाकर पीसकर एक चम्मच प्रतिदिन दूध और मिश्री के सांथ मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से लाभ मिल सकता है, वह वृक्ष एक लता के समान कठीला होता है, यह बारिश के दिनों में निकलता हैं, झाडियों के बीच रहता है पत्तियां, तना दोनों हरी रहती है, छोटे-छोटे फल लगते हैं जो पपीता के बीज के तरह होते हैं, अक्टूबर, नवंबर महीने के बाद ये वृक्ष सूख जाता है, यह 5 या 6 फिट का लता के सामान होता है, इसमें 2 किलो तक जड़ निकलती है, जो सफेद रंग की होती है, मीठी होती है: जगदीश यादव@697448583.

Posted on: Jul 21, 2018. Tags: HEALTH HINDI JAGDISH YADAV REWA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हमारे गांव के सोसायटी में एक किलो बाँट की जगह नमक का पैकेट रखकर चावल नापा जा रहा है...

ग्राम पंचायत-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे है कि उनके गांव में महिला स्वसहायता समूह के द्वारा सोसायटी चलाया जाता हैं, जहां एक किलो ग्राम के स्थान में नमक का पेकेट रखकर के नापा जाता रहा था और फोटो के साथ S.D.M. कार्यालय में दो बार आवेदन दिया लेकिन किसी प्रकार का कार्यवाही नही किया गया 6 जून 2018 से नमक पाकेट से चावल नापा जा रहा है इसके पहले भी नमक पैकेट से चावल नापा जा रहा था कई बार आवेदन किये पर अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें है कि अधिकारियों से बात कर मदद करे: सरपंच@9617207903, सचिव@8435599620. हेम सिंह@9575248234

Posted on: Jul 21, 2018. Tags: FOOD HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

जागो उठो जी किसान, उठो जागो जी जवान...छत्तीसगढ़ी किसानी गीत

जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश सिह आयाम खेती से सम्बंधित एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
जागो उठो जी किसान, उठो जागो जी जवान-
चेतो-चेतो जी मोर भईया-
अंगना मा भईया बोलत हे चिरया-
उठ के बिहन्य लेकार ओ कम बुथा-
दिन निकलत ले भईया तुमन जन सुता-
उठो जागो जी किसान खेत मा जाओ-
बोवय धान हमर खेती हे महान...

Posted on: Jul 21, 2018. Tags: GANESH SINGH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »