घर जाने के लिये 20 दिन से कोशिश कर रहे हैं लेकिन काम नहीं हो पा रहा है...
ग्राम, पोस्ट-रारो, थाना-डंडई, जिला-गढ़वा (झारखण्ड) से संतोष कुमार गुप्ता बता रहे हैं उनका भाई लॉकडाउन के कारण ग्राम सफरी, तहसील माधवगढ़, जिला सतना मध्यप्रदेश में फंस गये हैं, वे रेलवे ब्रिज का काम करते हैं, लॉकडाउन के कारण दो माह से काम बंद है, वे घर जाने के लिये 20 दिन से प्रयास कर रहे हैं, आवेदन दे चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा है, खाने का साधन खत्म हो चुका है, संतोष कुमार सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि उनके भाई को घर पहुंचवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9511631286, संतोष कुमार गुप्ता@9608842999. (167822) (AR)
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GARHWA JHARKHAND SANTOSH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
खेती के लिये विद्युत विस्तार के संबंध में कई बार आवेदन दे चुके हैं, काम नहीं होता है...
ग्राम-मलनार, पंचायत-नहकानार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राजकुमार कोर्राम बता रहे हैं, उन्होंने खेती के लिये विद्युत विस्तार करने के संबंध में आवेदन किया था लेकिन उसमे अभी तक कोई काम नहीं हो पाया है, डेढ़ साल हो चुके है, कई बार आवेदन कर चुके हैं इसलिये अब सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निरकरण कराने में मदद करें, जिससे खेती में मदद मिल सके: सरपंच@7746009210. संपर्क नंबर@7089358225. (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: AGRICULTURE CG KONDAGAON PROBLEM RAJKUNAR KORRAM SONG VICTIMS REGISTER
पैदल चल कर आये है गाँव किसी प्रकार की कोई सहयोग नही, एक हजार और रोजगार दिलाने में मदद करें...
ग्राम ढेकरा कोटवा, पंचायत अतरैला, ब्लाक जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव जी बाहर से आये 50 आदिवासी प्रवासी मजदूरों की समस्या बता रहा हैं, 14-15 दिन तक पैदल चल कर जैसे-तैसे घर पंहुच गये सभी अपने-अपने पैसे लगा कर आये है, बताया जा रहा है सरकार के द्वारा दावा किया गया है, की हर प्रवासी मजदूरों के खाते में एक हजार ट्रांसफर करने का जो अभी किसी के खाते में नही गया है और गाँव में कोई रोजगार नही मिला है अभी तक हम अपनी परिवार एंव जीवन कैसे चलायें| इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये अधिकारी फ़ोन नंबर पर फ़ोन नंबर कर एक हजार पैसे तथा रोजगार दिलाने में सहयोग करें. सचिव@9179018857. रोजगार सचिव@9993418830. अर्जुन सिंह संपर्क@7610117481. RK
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH YADAV REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
1 साल से बिजली पोल और तार लगा है लेकिन बिजली चालू नहीं हुआ है...
ग्राम-बिछिहर, पंचायत-घूमन, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवराम चर्मकार बता रहे हैं, उनके गाँव में एक साल पहले बिजली पोल लगे हैं, तार लगाये गये हैं लेकिन बिजली सप्लाय नहीं हुआ है, जिसके कारण गाँव में बिजली नहीं है, लोगों को अँधेरे में रहना पड़ रहा है, उन्होंने इसके लिये कई बार आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से पेल कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर गाँव में बिजली चालू कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7898713422. JE@8349747681. (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA SHIVRAM CHARMKAR SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में बिजली नहीं है, रात मे जहरीले जीव घर में आ जाते हैं...
दोंदर कॉलोनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी बता रही हैं उनके गाँव में लाईट की समस्या है, उनके घर में 3 दिन से जहरीला जीव पड़ा है जिसके डर से वे घर में नहीं जा पा रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं की दिये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9170547851. JE@8359747681, कलेक्टर@9754859545. (AR)
