सरपंच सचिव के हस्ताक्षर एंव शील (मुहर) के बिना अटका छात्रवृति फार्म पास होने के लिए, कृपया मदद करे.

ग्राम-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता कचलाम बता रही है, उन्हें अपने बच्चों के नया छात्रवृत्ति फ़ार्म भरने के लिए गाँव के सरपंच-सचिव के हस्ताक्षर एंव मुहर (सील) लगवाने की जरुरत लेकिन सरपंच-सचिव द्वारा नही लगाया जा रहा है| जिससे सभी विद्यार्थियों की छात्रवृति निकालने में परेशानी हो रही है, बच्चे आगे की पढ़ाई नही कर सकेंगे| कई बार उन्हें मदद मांगने पर भी अब तक कोई सुनवाई नही हो रही है, डांट-फटकार लगाकर भगा दिया जाता है| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं की दिए गए नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें. सरपंच@9424158241. सचिव@9479162671. CEO@9425263888. संपर्क@7587839413.

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SANGEETA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वागतम गीत : भावों का जगमग धार लिए श्रध्दा आरती उतारे...

ग्राम-छेरिबेड़ा, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से सुखदाय आत्रम उनके साथ है स्कूली छात्रा काजल और अलका एक स्वागत गीत सुना रहे हैं:
भावों का जगमग धार लिए श्रध्दा आरती उतारे-
आगत का स्वागत अभिनन्दन , वाणी-वीणा झनकार रही-
आये तो हमरा है सिन्धु, हृदयों को मधुर मिलन भाया-
फिर सिन्धु सा है जीवन, नैनों ने नूतन फल पाया-
जब हिन्द बरसता प्रेम निखर, जो थमता नहीं थमाने से-
हम लोग हुए बड़ भागी है, इस पहले कोटि में आने से-
आगत का स्वागत अभिनन्दन , वाणी-वीणा झनकार रही...

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: SONG SUKHDAI ATRAM NARAYANPUR CG VICTIMS REGISTER

वृद्धा पेंशन नहीं मिला किये आवेदन कोई निराकरण नही...कृपया मदद करे.

ग्राम-सिलिंगा, ब्लॉक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान सिंह और उनके साथ है ग्रामीण बुजुर्ग महिला शांति बाई बता रही है जिनकी उम्र करिबन 80 साल है जिनकों की वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की समस्या बता रहा है कई बार सरकारी कार्यालय नारायणपुर में भी आवेदन किया परन्तु पेंशन नहीं मिला है, बताया जा रहा है वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से जरूरतमंद प्रतिदिन कार्य उपयोग आने वाली वस्तुओं की व्यवस्था करने में समस्या हो रही है यह लगभग 3 सालों से सालों नही मिल रहे है. इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है| दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करे. CEO@9425263888. सचिव@7587373866. सम्पर्क@9479263741.

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: CHNDRBHAN SINGH NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

चौपाल लगाकर किये लोगो को जागरूक पंचायत बनी मिशाल...

ग्राम-ताड़ोपाल, ब्लॉक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ है ग्राम पंचायत के रतिराम निषाद (सचिव) एवं पंच और ग्रामीण सुखमणराम कावले, बेसिराम टेकाम, बता रहे है की पूरी पंचायत के लोंगो के लिए चौपाल लगाई जाती है. गाँव के पटेल के द्वारा ढोल बजवाकर लोगो को सूचित किया है, सरकारी योजनायें से जुडी संदेशों को आदानप्रदान किया जाता है और समस्याओं समन्धित मुद्दों के हल निकालकर निराकरण किया जाता है|पंचायत स्तर की समस्याओं का निराकरण भी तुरंत किया जाता है. यह सब इसलिए संभव है क्योंकि इस कार्यक्रम सफल बनवाने में ग्राम पंचायत सचिव का अहम् भूमिका रही या कहे योग दान रहे है जिन्होंने समझदारी परिचय देते हुए इस प्रकार की कार्यक्रम को सफल बनाए.

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

कविता : उठो नई किरण के लिए ज़ाग रही दिशा...

प्री मेट्रिक छात्रावास-बेनूर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव और उनके साथ है रानाधिर एक कविता सुना रहा है:
उठो नई किरण के लिए ज़ाग रही दिशा-
उठों-उठों सन्देश दे रहीं है दिशा-दिशा-
खिले कमल अरुण-तरुण, प्रस्पत बना रहा-
गगन सामने विकास है साज-सजा रहा-
भविष्य सामने खड़ा, प्रस्पत बना रहा...

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »