वनांचल स्वर : पहले लोग वनों से प्राप्त भोजन का उपयोग कर लंबा जीते थे, अब अधिक बीमार हैं...
ग्राम-तेवरी, पंचायत-कडेयकोद्रा, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा की रानो वड्डे गाँव की निवासी लक्ष्मी दीदी से उनकी गोंडी भाषा में चर्चा कर रही हैं, वे बता रहे हैं पहले गाँव के लोग साग सब्जी ज्यादातर जंगलो से लाकर खाते थे, जंगल से बांस की बस्ता, कोयलारी भाजी, सरोटा भाजी, पुट्टू जैसी कई चीजे प्राप्त होती थी, जिसे खाकर लोग लंबा जीवन जीते थे, लेकिन आज ज्यादातार सब्जी बाजारों से लेते है, खरीद कर खाते हैं, बाजार की सब्जियों में केमिकल होता है, जिसका उपयोग करने से लोग जल्दी बीमार पड़ते जाते हैं, और अधिक सालो तक नही जी पाते |
Posted on: Sep 22, 2018. Tags: ANTAGARH CG KANKER RANO WADDE SWARA VANANCHAL
वनांचल स्वर : लोग वन उपजों को इकठ्ठा कर समूह को बेचते हैं, सरकार उसे समूह से खरीद लेती है -
ग्राम-संगम, तहसील-पखांजूर, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के बस्तीराम नागवंशी गाँव के एक निवासी से चर्चा कर रहे हैं वे बता रहे हैं, उन्हें जंगल से कई तरह के वन उपज प्राप्त होते है, जिसमे लाख, कोसुम बीजा, महुआ बीजा, टोरा बीजा आदि शामिल है, जिसको वे इकठ्ठा कर समूह को बेचते हैं, जिसके लिए सरकार समूह को पैसा देता है, लाख कोसुम के पेड़ से प्राप्त होता है, दूसरे पेडो से भी लाख प्राप्त होता है, लेकिन कोसुम पर ज्यादा होता है, वे महुआ का रस बनाते है, महुआ को भी इकठ्ठा कर समूह को बेचते हैं, इस तरह से वन उपज गाँव में लोगो के जीवन यापन का एक साधन है | इस इलाके में कोसा अधिक नहीं होता है
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: BASTIRAM NAGWANSI CG KANKER SONG VANANCHA SWARA VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में एक आंगनबाड़ी के लिए 3 साल से आवेदन कर रहे हैं, आज तक कोई काम नही हुआ-
ग्राम-किरेकट्टा, पंचायत-इरिगुट्टा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से श्यामलाल कुमेटी और सुखदेर गावडे बता रहे हैं कि हमारे गाँव में आँगनवाड़ी नही है, बच्चो को 2 किलोमीटर दूर के आँगनवाड़ी में जाना होता हैं जिसमे छोटे बच्चे वहां नही जा पाते हैं और आंगनवाड़ी का लाभ नहीं ले पाते हैं. वे 3 साल से पंचायत और जनपद में आवेदन कर रहे हैं लेकिन आज तक कोई काम नही हो पाया है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें, जिससे उनके गाँव के बिलकुल छोटे बच्चों को आंगनवाड़ी की सुविधा मिल सके : CDPO@9406341239. श्यामलाल कुमेटी@ 9406469597.
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: ANGANWADI CG KANKER PAKHANJUR SHIVLAL USENDI SONG VICTIMS REGISTER
तारा रो यंगे नावा तोना डारा रो यंगे...गोंडी हुलकी विवाह गीत
ग्राम-मोरडा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संजू मंडावी के साथ घोडागाँव के साथी सुकलू नोरोटी एक गोंडी हुलकी विवाह गीत सुना रहे है:
रे रे लों रे रे रेलों रेलों रेलों रे रे रेला-
तारा रो यंगे नावा तोना डारा रो यंगे-
नन्ना रो नूनी पुनोन नूनी पुनोन-
नन्ना रो नूनी पुनोन रो-
नियर रे बूबल पुतोर,नियर रे बूबल पुतोर...
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: CG GONDI HULKI KANKER MARRIAGE PAKHANJUR SANJU MANDAVI SONG
हे जाति रे बाती पेकोरो, येला जाती रे बाती पेकोरो...गोंडी शादी गीत-
ग्राम-छेरीपारा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामवती, सुकमाय, जोया और मानो गोंडी भाषा में एक शादी गीत सुना रहे हैं :
रे रे रेला रेला रे रेला, चोबई रेला रे रेला-
हे जाति रे बाती पेकोरो, येला जाती रे बाती पेकोरो-
सो बाई पंगो रेलो रे-
हे जाए रे जागुड मंदा ते-
ये लो बागो रे दादल मंदा ते...
