रोजगार सहायक द्वारा फर्जी बिल लगाकर किया गया योजना के पैसो का गबन, शिकायत करने पर कोई कारवाही नही
ग्राम पंचायत-कडिया, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विनय कुमार गुप्ता बता रहे हैं कि उनके गांव के लोग रोजगार सहायक के रवैया से परेशान हैं| रोजगार सहायक द्वारा डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी बिल लगाकर पैसा आहरण कर लिया गया है| जिसकी जानकारी किसी को नहीं है| दूसरा वृक्षारोपन के नाम पर भी फर्जी बिल लगाकर पैसे का आहरण कर लिया गया है| तीसरा तालाब निर्माण के नाम भी ऐसा ही किया गया है| जिसकी शिकायत उन्होंने जनपद पंचायत और जिला पंचायत में किये लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर उचित कारवाही कराने में मदद करे : CEO@9009630583, कलेक्टर@9977407988. संपर्क नंबर@6265437930.
Posted on: Mar 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VINAY KUMAR GUPTA
जय हो कुदरगढी माँ, सुन ले तै मोरे पुकार...भजन-
ग्राम-कडिया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन पोया एक भजन गीत सुना रही हैं :
जय हो कुदरगढी माँ, सुन ले तै मोरे पुकार-
बसे हो दाई मोरे ऊँचे पहाड़ उपरे-
जय हो कुदरगढी माँ, सुन ले तै मोरे पुकार-
दूरा मा आये हों दाई तोरे, सुन ले तै मोरे पुकार-
Posted on: Mar 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG HIRMAN POYA SONG VICTIMS REGISTER
खुन सरेनाम, केत ला देहिया...भजन गीत-
ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर पोर्ते एक भजन सुना रहे हैं ये गीत सर्प काटने पर विश निकलने के लिये गया जाता हैं :
खुन सरेनाम, केत ला देहिया-
तोर जो बिख नहीं आये-
तोर जो बिखिया, झारो मै झूरो-
झारी उतारो मै, केतिया के बीख-
नीम हरे ला केत ला देहिया, तोरो जो बिख नही आय...
Posted on: Mar 19, 2019. Tags: AMAR PORTE BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
राशनकार्ड में बच्चो का नाम नहीं जुड़ने से स्कूल में दिक्कत होती है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती..
ग्राम-नवगोई, पोस्ट-रघुनाथ नगर, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजपति सिंह परस्ते बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड बना है| जिसमे उनके बच्चो का नाम नहीं जुड़ा है, उन्होंने कई बार ग्राम सभा और सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया| लेकिन नाम नहीं जुड़ा| स्कूल में राशनकार्ड की फोटो कॉपी की मांग करते हैं| लेकिन राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़े होने के कारण दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118, SDM@9424185735, तहसीलदार@9425563038, सचिव@9617494180. संपर्क नंबर@9669480733.
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: BALRAMPUR CG RAJPATI SINGH PARASTE RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय रे छत्तीसगढ़, हरा भरा लगी ला...गीत-
ग्राम-बगरा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालू एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे छत्तीसगढ़, हरा भरा लगी ला-
महुआ के तरी-तरी, चला सूबे मिलया-
बड़े हरियर मिले लगेला-
हरा भरा हाय, हाय रे छत्तीसगढ़ रे-
महुआ के तरी-तरी, चला सूबे मिलया-
बड़े हरियर मिले लगेला-
हरा भरा हाय, हाय रे छत्तीसगढ़ रे...
