Impact: सितंबर माह का राशन नही मिल रहा था जिसे सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्डिंग के पश्चात् मिल गया...
ग्राम पंचायत-पुस्परी, तहसील चुरहट, ब्लॉक सीधी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से श्याम बहादुर पटेल बता रहे हैं, खाना खाने के लिए ग्राम पंचायत से सितंबर माह का राशन नही मिल रहा था जिसे सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्डिंग किये जो की सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात करके राशन दिलाने में सहयोग किये इसलिए सभी पद अधिकारीयों को एंव सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें हैं:संपर्क@9752254932.
Posted on: Oct 18, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER
तोला दुर्गा कहाव की मां काली...छत्तीसगढ़ी नवरात्रि भजन-
खैरागढ़ जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे नवरात्री की शुभकामनाएं के साथ एक देवी भक्ति गीत सुना रहीं हैं-
तोला दुर्गा कहाव की मां काली-
चारो धाम मा तोरे हे पुजारी हे माता रानी-
का मैं चढाओं तोला दर्शन दे माता मोर-
चन्द्रपुर मा चंद्र्सैनी कहाए तैं-
रायगढ़ मा बूढी माई ओ-
भोगे नरवा मा बैठे हस काली बनके-
धरती के गोटी दाई ओ-
सारे गढ़े मा तैं समलाई-
ढोलसरा के तैं बंजारी ओ भवानी-
का मैं चढाओं तोला दर्शन दे माता मोर...
Posted on: Oct 18, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
रोड़ के लिए किये आवेदन कोई सुनवाई नही, कृपया रोड़ बनवाने में मदद करें..
ग्राम पंचायत-सुलेंगा (पनियाकोंटा) ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतकुमार धुर्वे और उनके साथ हैं जिलुराम मंडावी, शुदरु राम मंडावी बोटी राम, पनकू राम मंडावी बता रहें हैं घने जंगल में बसे ग्राम पंचायत सुलेंगा के आश्रित गाँव (पनियाकोंटा) जहा पर रोड़ नही हैं जो की आने-जाने के लिए बहुत ही दिक्कतें होती है रोड़ बनवाने एक लिए पंचायत में दो बार आवेदन भी किये किन्तु कोई निराकारण नही किये सभी ग्रामीणों का कहना है आने-जाने के लिए रोड़ बनना चाहिए जिसे सुविधा मिल सके| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें अहिं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके रोड़ बनवाने में मदद करे: सम्पर्क@9407973559, कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366, (173347)
Posted on: Oct 18, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : लिवर बढ़ जाने के औषधि उपचार बता रहे हैं...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी लिवर बढ़ जाने के औषधि उपचार बता रहे हैं कचनार पौधे के जड़ के अंदर की छाल 250 ग्राम लें और ढाई लीटर पानी में एक चौथाई होने तक उबालें और उबलने के बाद ठंडे होने दे और उसे छान ले और उसमें 50 ग्राम मकोय और 50 ग्राम मुली का रस मिलाकर सुरक्षित रखें खाना खाने के बाद दिन में दो बार 30 Ml सेवन करने से शीघ्र लाभ होता है: अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9111061399.
Posted on: Oct 18, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
जाग नवजवान जाग संस्कृति पुकारती...
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं| यदि आप ऐसे संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
जाग नवजवान जाग संस्कृति पुकारती...(AR)
