भजन : अवधपुर के रामा, जनकपुर की सीता...
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहे है:-
अवधपुर के रामा, जनकपुर की सीता-
तोला देखे बिना नैना, तरसत रे बिना-
तोला देखे बिना जिव्हा, तरसत रे बिना-
अवधपुर के रामा, जनकपुर की सीता-
आगे-आगे राम चले, बिच में लक्षमण भैया-
अवधपुर के रामा, जनकपुर की सीता-
तोला देखे बिना नैना, तरसत रे बिना...
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: ANUPPUR MP LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर :गर्भवती माता को कमजोर हो जानें पर, घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी, गर्भवती माता को कमजोर हो जानें पर, घरेलू उपचार बता रहे हैं| गम्भी का फल 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम, इन सबको साफ कर| कूट पीस कर चूर्ण बना ले और सुरक्षित रखे, आधे- आधे चम्मच चूर्ण दिन में 2 बार शहद के साथ सुबह शाम देने से लाभ होता है| और खाना खानें के बाद असगन्ध का काढ़ा 2 चम्मच से 3 चम्मच तक खाना खाने के बाद दिन में 2 बार देने से लाभ होता है|मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: H.D.GANDHI HEALTH RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
कई वर्षो से राशनकार्ड नहीं बनाये, अब विधवा पेंशन भी नही मिल रही...कृपया मदद करे-
ग्राम-माटवन, पंचायत-बाग़वेड़ा, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से रणजीत कुमार मंडावी, को माटवन गाँव की महंगी बाई बता रही है कि, राशनकार्ड नही है जिसकी वजह से विधवा पेंशन भी नहीं मिल रही है, इस समस्या को लेकर सरपंच सचिव तक शिकायत की गई है, परन्तु 10 वर्ष हो गए लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नही हुआ है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मदद के लिए इन नम्बरों पर फ़ोन करे ताकि पेंशन मिल सके- कलेक्टर@9424205669. सरपंच@9406103873. सचिव@9406410080. अधिक जानकारी के लिए-दानुराम पोटाई@7587232864.
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RANJEET KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
बिहान गीत : हम बदले तो, ये जन बदलेगा...
ग्राम-कुलानार, तहसील-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती साहू स्वयं सहायत समूह की सदस्य है, वह एक जागृति बिहान गीत सुना रही है:-
हम बदले तो, ये जन बदलेगा-
एक जन बदले तो, ये जगत बदलेगा-
कोई नहीं बदल रहा नहीं सोचना-
पहले अपन लोग बदले तो अच्छा लगेगा-
मछली पकड़ के दियें तो, नहीं बदलेगा-
पहले पकड़ना सिखाओं तो जल्दी बदलेगा-
तैयार करके खाना खिलाने से बुद्धि नहीं आता-
कामचोर मत बनाओं रास्ता दिखाओं-
ईट-ईट बन के रखें तो घर बनता है-
हम मिलजुलकर कष्ट करे तो कार्य होता है-
हम बदले तो, ये जन बदलेगा-
एक जन बदले तो, ये जगत बदलेगा...
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: LILAVATI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
गईया मेरी बड़ी सयानी, मांग रही है खाने को शानी...
ग्राम-नीलकंठपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया
मवेशी ‘गाय’ पालन पर एक कविता सुना रहे है:-
गईया मेरी बड़ी सयानी, मांग रही है खाने को शानी-
सुंदर बछिया उसकी रोती, खूंटे पर ही बंधकर सोती-
गईया दूहने जब मै बैठा, तब गैया ने मारी लात-
मैंने खाई चार पलाट...
