हमारे गांव से किलोमीटर तक कच्ची सड़क है, बरसात में बहुत दिक्कत हो जाती है, कोई सुनता नहीं...
ग्राम-धुरसी, पंचायत-कान्दावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ज्ञान सिंह और मोहन लाल बता रहे हैं कि गांव के वार्ड क्रमांक 11 में कच्ची सड़क है, जिसके कारण बारिश के समय रास्ते में कीचड़, गड्ढे हो जा रहे है, लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है, मेन रोड से कच्ची सड़क की दूरी 1 किलोमीटर है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने पंचायत के बैठकों में अपनी बात को रखा लेकिन अधिकारी नजरअंदाज कर दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें :
सचिव@9406066611, CEO@9669625077, SDM@7587202092. संपर्क नंबर@8085182856.
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: GYAN SINGH MOHAN LAL ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हायरे हायरे हाय में नई नाचों एड़ी नाचे...कर्मा गीत
ग्राम-देवरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हायरे हायरे हाय में नई नाचों एड़ी नाचे-
कहा जग बासी मांदर माय नई नाचों एड़ी नाचे-
काके ले लबारी दगा देहे हायरे नई नाचों एड़ी नाचे-
कहा जग बासी मांदर माय नई नाचों एड़ी नाचे-
कोन पारा मांदर कोन पारा-
बसिया में नही जानो मैना कहा ने-
हायरे हायरे हाय में नई नाचों एड़ी नाचे...
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: HINDI SONG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
किसी को मारना अन्याय है पर डराना जरूरी है...कहानी-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ब्रजेश सिंह एक कहानी सुना रहे है, एक जंगल में एक अजगर रहता था, वह बहुत खतरनाक था, वह उस रास्ते से जाने वाले को काटकर मार डालता था, तब सभी उस रास्ते से आना जाना बंद कर दिए, एक दिन एक साधु सबके मना करने के बाद भी उस रास्ते से गुजरे, सांप ने उन्हें भी काटने की कोशिश की लेकिन महात्मा उसे अपनी शक्ति से रोक दिए और बोले ये गलत है, किसी के जीवन का नुकसान नही करना है, तब से उसने काटना छोड़ दिया, फिर गांव के लोग रास्ते से आना जाना करने लगे, और उस सांप को मार-मार कर घायल कर दिया, तब एक बार फिर महात्मा आये और उसकी हालत देखकर बोले मै तुम्हे काटने से मना किया था, फुफकारने या डराने से मना नही किया।
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: BRIJESH SINGH REWA SONG STORY VICTIMS REGISTER
महुआ पिसे बर संगी चल ना जाई हो...महुआ गीत-
ग्राम पंचायत-अल्का, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप कुमार पोया एक महुआ गीत सुना रहे है:
महुआ पिसे बर संगी चल ना जाई हो-
तेंदुपत्ता लास संगी बिही टोरे जाई-
टोर केहें लान केहे बाँधा टोर केहें लान केहे बाँधा-
बांध केहे लेजा बेचे बेचे तो जाबो संगी रे-
चला रे महुआ बिछे चला रे संगी ओ-
महुआ पिसे बर संगी चल ना जाई हो...
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: BALRAMPUR DILIP KUMAR POYA HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
सावन भादों धोरी नोनी गेला: सादरी भाषा में रोपा ( किसान) गीत
ग्राम-सुगासरवा, पंचायत-बरवेनगर, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से एरिना एक्का, स्टेला एक्का, बलेरिया एक्का और रजलिया लकड़ा सादरी भाषा में एक रोपा गीत सुना रहे हैं :
सावन भादों धोरी नोनी गेला-
आइए सोका बरखा बाद बदरिया-
ये लालय कादो सिंगे सकय हीड़ा-
रोपो से रोपो ही मानस-
कीने रोपरो रोपय कहा गले हो घरा के रा घरनी...

