सीसी रोड नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,
ग्राम पंचायत-जामगांव, बगाहपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामनराम पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, गाड़ी मोटर नही चल पाती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9340919007, सचिव@9407607100, CEO@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BAMANRAM POYAM BASTAR CG DARBHA JAMGANV PROBLEM ROAD
पानी की समस्या है गोरियापाल के स्कूल पारा में कृप्या करके मदद करे
(स्कूलपारा) ग्राम पंचायत गोरियापाल .विकास खण्ड बास्तानार .जिला बस्तर (छत्तीसगढ़ )मेरा नाम कृष्णा कुमार कुंजाम मैं ग्राम पंचायत गोरियापाल स्कूलपारा से हूँ .अभी हम नाला का पानी पीते हैं. मेरे गाँव में पुरा 45 घर हैं.सभी लोग नाला का पानी पीते हैं .पर अभी हैंडपंप हैं पर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता हैं.और गंधा पानी निकालता है.इस लिए हैंडपंप का पानी उपयोग नहीं करते हैं .और गर्मी के दिनों में यह पानी नहीं निकाल था हैं. एक बोर भी है पर बोर से भी गंधा पानी निकालता हैं .गंधा पानी निकलने के करण पानी का उपयोग नहीं करते है|एक और ग्रामीण है उसका भी समस्या जानते हैं . नाम गागरू राम बघेल गोरियापाल (स्कूल पारा )से पानी के लिए हम लोग बहुत जेलते आये हैं नदी नाला का पानी पी कर बहुत बीमार पड़ते है और अस्पिटल जाना पड़ता हैंहमें स्वास्थ रहने के लिए हमें सुद्ध पेय जल की अवस्कता है.हमें पेय जल की लाभ मिले.पानी की समस्या को लेकर हम गाँव वासी कई बार आवेदन किए थे कोई ध्यान नहीं दे रह हैं
Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BASTANAR( CG) KRISNAA KUMAR KUNJAM PROBLEM WATER
हमारे गाँव में रोड की समस्या हैं आने जाने लोगों की दिक्क़त होता है, कृपया मदद करें-
(पटेलपारा) ग्राम पंचायत-कपानार, विकास खंड बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से नन्दू मंडावी बता रहे हैं पटेलपारा में रोड की समस्या हैं, गाँव वासियों को कहना हैं की रोड की जरूरत हैं, सरपंच अभी बोल रहे हैं मुझे 2.3 साल होने के बाद मैं बना हूँगा कर के बता रहे हैं| गाँव वालो को रोड की जरूरत हैं बारिश के मौसम में बहुत परेशानी होती हैं, कीचड़ से आने जाने वाले लोगो कोऔर दिक्क़त होती हैं.जब सायकल से कही जाना होता तो सायकल से भी जा नहीं पाते हैं पटेलपारा में लगभग 40 घर हैं जो आदिवासियों का घर है कृप्या कर के रोड बनाने में मदद करें: सरपंच सुनील कवासी @7587361492. सीओ@9406016762. कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BASTANAR CG MANDAVI NANDU PROBLEM ROD SISI
वनांचल स्वर: फसल काटने के बाद देवी-देवताओं की पूजा होती है...
ग्राम-धनेली कन्हार, तहसील- कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से समधार नरेटी (ग्राम पटेल) बता रहे हैं कि गांवों में देवी-देवता की पूजा कैसे होती है और उसका जंगल से क्या रिश्ता है। नई फसल की आने के बाद देवी-देवताओं की पूजा होती है। विधिवत ढंग से पूजा करने के बाद वह लोग खाना खाते हैं। पूजा के लिए वह चावल, चीनी और दूध की खीर पकाकर भगवान को चढ़ाते हैं। सभी लोग एक साथ मिलकर त्यौहार मनाते हैं।
Posted on: Dec 15, 2021. Tags: CG KANKER SAMDHAR NARETI VANANCHAL SWARA
नानो आल्ले वेया केल्ला यो पाल आसो पाल आसो वाडा यो...गोंडी गीत-
ग्राम साड्राबोदेनार-ब्लाक बास्तानार-जिला बस्तर (छत्तीसगढ़)से पागलू कोवासी -एक छोटी सी गोंडी गीत सुना रहे है:
नानो आल्ले वेया केल्ला यो पाल आसो पाल आसो वाडा यो-
लोन दुव्वाड़ मिन्दे यो तोग एय्तना मिन्दे यो पाल-
आसो पाल आसो वाडा यो|ये नानो केल्लाड़ा नानो पाल-
आसो पाल आसो वाडा योनानो विक्की रेखा कोयेला पाल-
आसो पाल आसो वाडा यो|एय नानो बेचो एदेये आता यो...
