आधार लिंक के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं

राजेश कुमार पाठक, दिल्ली, गली नंबर 5, पुरानी दिल्ली से बता रहे हैं कि सभी राज्यों के लोग बहुत तरक्की कर लिए फिर भी हमारे राज्य छत्तीसगढ़ में दिन -दहाड़े बीच के बिछोलिए भोली-भाली देहात के जनता को सरकारी कार्यालयों जैसे स्टेट बैंक आफ इंडिया मे आधार लिंक के नाम पर 1000 रुपये घूँस ली जाती है जबकि वह काम बैंक में फ्री मे किया जाता है| किसान निधि ऑफिस में भी बीमा के नाम पर घूँस लिए जाते हैं और कहते हैं कुछ पैसे दो तुम्हारा बीमा करवा देंगें |बेचारा गरीब आदमी कहाँ जाए ||@9350166110.

Posted on: Jan 24, 2022. Tags: LINK PROBLEM RAJESH DELHI AADHAR

इमली का पेड़ के बारे में

ग्राम-धुरवारास, पंचायत-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशमु नाग जी इमली पेड़ के बारे में बता रहे हैं इनका घर की जमीन के आस पास २० से २५ पेड़ है एक साल में 24 से 30 हजार कमाते हैं| इमली को बीज निकलकर बेचने से ज्यादा इनकम होता है| बीज का अलग पैसे मिलते हैं और इमली पूल का अलग मिलता है| सामान्य तौर पर बीज वाली इमली 25-30 रुपये में बेचा जाता है जबकि बिना बीज वाली इमली की कीमत 70-80 रुपये तक होती है| इस तरह से इमली पेड़ उगाकर अच्छी इनकम की जा सकती है|

Posted on: Jan 24, 2022. Tags: HINDI DARBHA BASTAR CG TAMARIND TREE

लॉकडाउन हर बड़गे सभू के मारना होंगे ना...लॉकडाउन के गीत

ग्राम-फरस्वानी,जिला-कोरबा(छत्तीसगढ़) संजीव केवट जी कोरोना के ऊपर स्वम रचित एक कविता सुना रहे हैं-
मारना होंगे गया सभी के मारना होंगे जी-
लॉकडाउन हर बड़गे सभू के मारना होंगे ना-
मारना होंगे ना सभू के मारना होंगे रे-
लॉकडाउन हर बड़गे सभू के मारना होंगे ना-
सर्दी खांसी ल जैसे समस्या ले बच के रहना है-
दो गज दूरी मास्क जरूरी अथके सबले कहना हे-
9406415375.
मारना होंगे रे मारना होंगे ना,लॉकडाउन हर बड़गे सभू के...

Posted on: Jan 24, 2022. Tags: CG CG KORONA KORBA SONG

मैं ब्लाइंड हूँ मुझे कुछ सामान चाहिए

ग्राम-जमुना, पोस्ट-नारायणपुर, ब्लाक-जमुरा, तहसील-गरगोड़ा, जिला-नारायणपुर बस्तर (छतीसगढ़) से लिजा पैकरा जी बता रही है ये ब्लाइंड हैं और इन्हे ब्लाइंड लोगों के उपयोग की कुछ चीजों की जरूरत है| ब्रेल लिपि की रामायण किताब, हनुमान चालीसा, खेल की समान जैसे -कैरम, शतरंज, कलम, और सरकारी योजना के द्वारा मिलने वाला वाकी-टाकी फोन की जरूरत है| कृपया सीजी नेट के श्रोताओं इनकी मदद करें|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@93293 46104

Posted on: Jan 24, 2022. Tags: BLAIND HELP JAMUNA NARAYANPUR GARGOGA NEED

वन विभाग मे मजदूरी किया अब तक पैसे नहीं मिले हैं

ग्राम-भिलाईडाँड, ब्लाक-मरवाई, जिला-गौरेला रायपुर (छत्तीसगढ़) से मोहरसिंग जी बता रहे है कि इन्होंने 3 साल पहले वन विभाग में 5 हफ्ते काम किया था जिसका पैसा इनको आज तक नहीं हुआ है| काम कवाने वालों से पैसे को लेकर बात करने पर आ जाएगा कहकर टाल रहे हैं| बैंक खाते चेक करने को कहते है पर अब तक नहीं मिला है| ये गरीब किसान हैं और अपनी मजदूरी का पैसे के लिए सीजी नेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं|संपर्क नंबरडिप्टी रेंजर @8966878585, फारेस्ट गार्ड@708973 1102.

Posted on: Jan 24, 2022. Tags: BHILAAIDAND CG GORELA MARWAAI PAYMENT PROBLEM RAIPUR

« View Newer Reports

View Older Reports »