बिजली की समस्या है, रात में अँधेरे में रहना पड़ता है...
ग्राम-लफंदा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी गाँव में बिजली की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी शिवलाल बता रहे हैं, गाँव में लाईट की समस्या है, बारिस में लाईट नहीं होने से दिक्कत हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8224907247. JE@8394747681. (AR)
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI ELECTRICIRY MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
छात्रवृति के बारे में जानकारी मांगने पर कोई जानकारी नहीं मिल रही है...
जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से खुमानदास सोनवानी बता रहे हैं कि उनकी एक बेटी राजेश्वरी कक्षा 9वी में और दूसरी बेटी 11वी में हैं, जिनको छात्रवृति 900 – 900 रुपये आया है 2 साल से, जबकि दूसरे बच्चो का 2700, 3300 रुपये आया है, इस संबंध में विभाग में जानकारी मांगने पर जानकारी नहीं देते हैं, 2 माह हो चुके हैं कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9977208835. इंचार्ज / प्रकाश देवांगन@9179529864. (AR)
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CG KHUMANDAS SONWANI MUNGELI PROBLEM SCHOLARSHIP SONG VICTIMS REGISTER
दृष्टिबाधित हैं, आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं है, लॉकडाउन में दिक्कत हो रही है...
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से कालीचरण बता रहे हैं, वीरेन्द्र सिंह चौहान जो दृष्टिबाधित हैं अपने परिवार के साथ रहते हैं, उनकी आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं है और उन्हें खाने की समस्या हो रही है, लॉकडाउन में उनके पास कोई काम नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : SDM@7999541040, संपर्क नंबर@9407529824. (AR)
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JABALPUR KALICHARAN MP SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में नोएडा में हैं, राशन की समस्या है, मदद करें...
विजय कुमार बता रहे हैं वे फेस 2 , नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में रहते हैं, वे उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, राशन नहीं है, लॉकडाउन में हैं इसलिये सीजीनेट साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7289810160. (170100) (AR)
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR
ट्राँसफार्मर जलने से 15 दिन से गाँव में बिजली नहीं है...
ग्राम, पोस्ट-कटकोना, विकासखण्ड-खड़गँवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से कृष्णा कुमारी चक्रधारी बता रही हैं, उनके गाँव में बिजली की समस्या है, 15 दिन पहले गाँव में बिजली का ट्राँसफार्मर जल गया है, बिजली नहीं होने से बोर नहीं चल रहा है, पानी की समस्या हो रही है, रात में कीड़े घर में आ जाते हैं, मोबाईल चार्ज नहीं कर पाते हैं, गाँव के 2 मोहल्ले में लाईट नहीं है, इस संबंध में उन्होंने विभाग में शिकायत किया है, लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6267554064. सरपंच@9399027282. सचिव@9340257957. विधायक@8301088418. लाईनमैन@7999909344. (AR)
