धुर्वा विवाह गीत-
ग्राम-तिलक जोड़ी, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पुटकी धुर्वा बोली में एक शादी गीत सुना रहे हैं, ऐसे संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|
Posted on: Nov 10, 2021. Tags: DHURWA SONG
हमारे घर के अन्दर पानी आ जाता है, नाला बनवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं...
ग्राम-कोरचा, ग्राम पंचायत-शामगाँव, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रविकुमार पोयाम बता रहे हैं कि उनका घर रोड के पास है और आस पास से पानी उनके घर के अन्दर घुस जाता हैं| घर का पूरा समान ख़राब हो रहा है। इस के लिए उनके घर से नाला बनवाने के लिए कई बार कोशिश किये हैं, पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@6264954623. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Nov 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RAVIKUMAR POYAM SEWER
स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार,रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी पेट में गैस बनने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, त्रिफला 50 ग्राम, बेल का सूखा गूदा 50 ग्राम, मुनक्का 50 ग्राम, तुलसी के पत्ती का चूर्ण 50 ग्राम और सेंधा नमक 30 ग्राम इन सब को साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें और सुरक्षित रख लेवें और एक-एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दिन में 2 से 3 बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ मिल सकता है मिर्च मसाला गरिष्ट भोजन न करें| संबंधित जानकारी के लिये दिये नंबर @ 7879751110. पर संपर्क करें
Posted on: Nov 10, 2021. Tags: CG HD GANDHI HELTH RAIPUR
छोटे छोटे बातो पे विचार होना चाहिये...गीत-
ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी, मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
छोटे छोटे बातो पे विचार होना चाहिये-
आदमी को आदमी से प्यार होना चाहिये-
न रोटी है न कपड़ा मकान है न काम है-
डाकू है नेता लोग आदमी गुलाम है-
ऐसे डाकुओ से सावधान होना चाहिये-
हांथो में हाँथ सांथ स्वच्छ का मसाल है-
सच बोलने का इक्तहार होना चाहिये...
Posted on: Nov 10, 2021. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG
सड़क नहीं होने से बारिश में समस्या बढ़ जाती है...
ग्राम-डोंगरीगुड़ा, पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामन बता रहे हैं, गाँव में सड़क नहीं बना है, गाँव में सड़क के लिये सरपंच सचिव के पास अपनी बात को निवासियों ने रखा लेकिन सड़क नहीं बन रहा है| 5 साल से आवेदन दे रहे हैं| बुधराम के घर से साईंगुड़ा तक सड़क नहीं बना है जिसकी लम्बाई लगभग 10 किलोमीटर है|` सड़क नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती है, बारिश के दिनों में दिक्कत बढ़ जाती है| निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सड़क बनवाने में मदद करें: सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008, CEO@7835814506.संपर्क नंबर@6261970281.

