परम पिता से प्यार नही रहे तो फिर व्यवहार नही...गीत-
ग्राम-रिमारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैश्य एक संजीवनी गीत सुना रहे है :
परम पिता से प्यार नही रहे तो फिर व्यवहार नही-
इसीलिए तो आज देख लो कोई सुखी परिवार नही-
आम फूल-फल मेवा हमको समय-समय पर देता है-
लेकिन है इतना उधार बदले में कुछ नही लेता है-
देने में इंकार नही देत भाव तकरार नही-
ऐसे दानी का तू बंदे माने क्यों उपकार नही-
मानव के चोले में जाने कितने अंत लगाए हैं...
Posted on: Aug 05, 2018. Tags: HINDI SONG LALJI WAISHY SONG VICTIMS REGISTER
मोही ले चलो अपने नगरिया अवध बिहारी सावरिया...भजन गीत-
ग्राम-कोल्हुआ, विकासखण्ड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हरीसिंह मरावी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
मोही ले चलो अपने नगरिया अवध बिहारी सावरिया-
ओके अवध बिहारी ये सावरिया-
प्रभु राहो कुआँ खोदवा देना-
जलवा भरुगी अकेले जरा आ जाना-
प्रभु राहो में मंदिर बनवा देना पूजा करुगी अकेले जरा आ जाना-
मोही ले चलो नगरिया आवध बिहारी सावरिया...
Posted on: Aug 05, 2018. Tags: BALRAMPUR HARISINGH MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : मुनगा वृक्ष के औषधीय गुण-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेन्द्र सिंह राय सहजना जिसे मुनगा भी कहते है, के औषधीय गुण बता रहे हैं, मुनगा को सब्जी के रूप में भी उपयोग करते हैं,
1- जिन व्यक्ति के कान में स्राव होता है, बहता है, वे सहजन के फूल को सुखाकर चूर्ण बना लें, और ग्रषित कान में एक चुटकी डाले इससे आराम मिल सकता है,
2- संधीबात, गठियावात, आमवात रोगो में इसके बीजो के तेल से मालिश करने से लाभ मिल सकता है, इसके अलावा क्वाक अर्थात काढा बना कर भी सेवन कर सकते हैं, यह स्वास्थ्य के लिए लाभ दायक है अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं :
संपर्क नम्बर@9424759941.
Posted on: Aug 04, 2018. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले...भजन गीत
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रही है:
इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले – गोविन्द नाम ले कर मेरे प्राण तन से निकली-
श्री गंगा जी का तट हो यमुना का बंशी बट हो-
निरा साव लानी कट हो जब प्राण तन से निकली-
श्री बन्दा बन का थल हो मेरे मुख के तुलसी दल हो-
दिस नौ चरण का जल हो जब प्राण तन से निकली....
Posted on: Aug 04, 2018. Tags: ANUPPUR HINDI SONG MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
ये हायरे हाय रे गरीब घर दुःख भारी...गरीबी गीत
ग्राम-मनातु, पंचायत-बमदा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से पार्वती देवी गरीबी पर एक गीत सुना रही है:
ये हायरे हाय रे गरीबी घरे दुःख भारी-
छहुआ पुता कांदे पारा परी गरीब घरे दुःख भारी-
कांदे परे परी गरीब घर दुःख भारी-
दस गो मोर छउआ आयो खियाओ ना पारो में-
पढ़ा ओ ना पारो में गरीब घर दुःख भारी-
ये हायरे हाय रे गरीबी घरे दुःख भारी...

