मीटिंग का मूल उद्देश्य है बस्तर के इलाके में जो भी रोजगार एवं विकास की सरकारी योजनाएं

ग्राम पंचायत कीलेपाल 1, ब्लाक- बस्तानार, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखेस्वर कवासी जी बता रहे हैं, आज यहाँ पर आदिवासी मीटिंग हो रहा है और इस मीटिंग में जो भी बार्तालाप होगी इन बातों को सीजी नेट के श्रोताओं के सामने रखा जाएगा| इस मीटिंग का मूल उद्देश्य है बस्तर के इलाके में जो भी रोजगार एवं विकास की सरकारी योजनाएं चल रही है इस सब के पालन में इसके सदस्य काम करेंगे| इनका कहना है इस संगठन का नाम है “मुझे मेरा हक अधिकार दो” इसके तहत जो भी गाँव में परेशानी हो रही है उनको सामने लाकर इस पर चर्चा करना व कार्य को अधिकारियों तक लाकर लागू करवाना है| इसमे “मझे मेरा हक अधिकार दो” के तहत पीड़ित लोग आकर अपनी समस्या को सबके सामने रखेंगें व संगठन के सदस्य पूरा करवाने में मदद करेंगे| संपर्क नंबर@94064173173, उपाध्यक्ष@9406115509.

Posted on: Feb 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG KILEPAL ORGANIZATION

मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नहीं है कुएं का पानी पीते हैं,

ग्राम-चितापूर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शांति नाग बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की समस्या है| उनके गाँव में है किन्तु उनके मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नहीं है दूर है और पीने के पानी के लिए उनको दूर कुएं में जाना पड़ता है| इस मोहल्ले में 15 परिवार हैं और पूरे मोहल्ले के लोग बरसात में भी इस मोहल्ले के लोग कुएं का ही पानी पीते हैं| सरपंच सचिव से बात हुई है और आवेदन भी दिया जा चुका है किन्तु अब तक समस्या हल नहीं हुई है| इसलिए उन्होंने ने सीजीनेट में शिकायत दर्ज कर मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए नंबरों पर बात कर समस्या समाधान में मदद करें| संपर्क नंबर@6267742463, सरपंच@6261508211, सचिव@8319348571.

Posted on: Feb 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

समूह की अध्यक्ष ने की गड़बड़ी, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-चंपागढ़, ब्लाक-जावा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश ) से इरापल्ली बता रहे हैं कि इनके गाँव में समूह है जिसका नाम है-दुर्गा स्वसहायता समूह| इस समूह की वे सचिव हैं| इस समूह की अध्यक्ष ने इन पर समूह में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है| इनका कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है| समूह का सारा कामकाज अध्यक्ष ही करती है और इनपर इल्जाम लगा दिया है| इसलिए इन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि इस गड़बड़ी का पता लगाया जाय व उन्हे दंड दिया जाए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क संपर्क नंबर@8305672998.

Posted on: Feb 01, 2022. Tags: JAWA MP PROBLEM REWA SAMUH SWA-SAHAYATA

Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद मजदूरी भुगतान मिल गया है...

ग्राम-डोडरेपाल पटेलपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र बता रहे हैं| उनका कहना है कि कई महीनों से उनका बकाया पैसा नहीं मिल रहा था, अटका हुआ था| इसके लिए उन्होंने सीजी नेट में शिकायत दर्ज करवाया था| शिकायत दर्ज के 1 महिना बाद उनके खाते में पैसा आ चुका है| महेंद्र जी खुश होकर सीजी नेट के श्रोताओं व कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित का रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@8817732439.

Posted on: Jan 31, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA IIMPACT STORY

Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद लाइट की समस्या दूर हो गया|

ग्राम पंचायत-दादर, पोस्ट-रहट, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय सिंह बघेल बता रहे हैं उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या थी| ट्रांसफार्मर खराब होने से लाइट की समस्या 1 महिना से चल रहा था| फिर उन्होंने सीजीनेट में शिकायत दर्ज के 10 दिन बाद गाँव में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है| अब सभी के घरों में उजाले हो गए हैं, और गाँव के लोग लाइट आने से बहुत खुश हैं| उन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं| संपर्क@9691428788.

Posted on: Jan 31, 2022. Tags: IMPACT MP REWA

« View Newer Reports

View Older Reports »