स्वास्थ्य स्वर : सीत पित्त रोग का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सीत पित्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| इमली के पेड़ की छाल को जलाकर भस्म बना लें और साफ कर लें, उसके बाद भस्म को शरीर पर लेप करने से सीत पित्त में आराम मिल सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Oct 21, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्डिंग के पश्चात् 6 माह का विकलांग पेंशन मिल गया....

ग्राम पंचायत-बोड़तरा, विकासखण्ड-नवागढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से रविंद्र कुमार साहू (नेत्रहीन) जो बता रहे हैं कि उनको 6 माह से विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा था जिस वजह से वह बहुत ही परेशान थे इसलिए सीजीनेट म,इ सन्देश रिकॉर्ड किये जो की सीजीनेट सुननें वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात कर विकलांग पेंशन दिलाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारीयों को एंव सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें हैं.संपर्क@6269358757.

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

तरी हरी नाना मोर नाना...पुन्नी गीत-

ग्राम-सतरागुडा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रीना मंडावी पुन्नी गीत सुना रही हैं-
तरी हरी नाना मोर नाना-
मैया के करवा-
मैया के घर जाना-
मोर राम घर जाना-
मोर राम नही हैं आओ रे आओ-
अब सीता ला लंका से ले आओ-
मैया के करवा मै के घर जाना...

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

प्रार्थना गीत- तेरी पनाह में हमें रखना...

ग्राम पंचायत सिलकझोडी ब्लाक बास्तानार जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से राजू राम सोडी जी गीत सुना रहें हैं-
तेरी पनाह हमें, हमें रखना-
सीखे हम नेक राह पर चलना-
कपट करम चोरी बेईमानी-
और हिंसा से हमे बचाना-
नाली का बन जाऊ ना पानी-
निर्मल गंगा जल ही बनना-
अपनी निगाह में हमें रखना-
सीखें हम नेक राह पर चलना...

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

मेरा भोले बाबा को अनाड़ी मत समझो...गीत-

जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष संदीप कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
मेरा भोले बाबा को-
अनाड़ी मत समझो-
वो है त्रिपुरारी, मदारी मत समझो-
मेरे भोले बाबा के गले सर्प माला-
सर्पो को देख के सपेरा मत समझो-
मेरा भोले बाबा को अनाड़ी मत समझो... (AR)

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »