3 साल से इंदारा निर्माण अधूरा पड़ा है, कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम-टाकीटोला, पोस्ट-खामरौद, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंगल सिंह परस्ते बता रहे हैं, उनके नाम से इंदारा खुदाई के लिये आया था, जिसका खोदाई का काम हुआ है लेकिन पूरा नहीं बना है, जिसके कारण बारिस में मिट्टी पट गया था और दोबारा से साफ कराना पड़ा, उसके बाद ईंट जोड़ने का काम हुआ जो आज तक पूरा नहीं हुआ है, इसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, 3 साल से काम अधूरा पड़ा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@8959051940, सरपंच@9165520567. संपर्क नंबर@9098900998. (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: ANUPPUR MANGAL SINGH PARASTE MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में रोड की समस्या है, बारिस में कीचड़ हो रहा है...

ओंगनार पाल, पंचायत-चांदागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बुद्धसिंह सलामे बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारीयों के पास आवेदन किया था लेकिन काम नहीं हुआ है, बारिस में कीचड़ हो रहा है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में रोड की समस्या का निरकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587309224. सचिव@9511549037. सरपंच@9406220996. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: BUDDHSINGH SALAME CG NARAYANPUR PROBLEM PWD SONG VICTIMS REGISTER

तोर दूरा मा आयेन हो मोर शेरा वाली...गीत-

ग्राम-इन्दरपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद सिंह एक देवी गीत सुना रहे हैं:
तोर दूरा मा आयेन हो मोर शेरा वाली-
दर्शन तोर मोला दे दे-
मईया पईयाँ लागो तोर-
लाली चुनरिया तोला ओढ़ायों-
केकती के माला के फूल मा चढ़ायों-
तोर दूरा मा आयेन हो मोर शेरा वाली-
बिगड़ी ला तो मोर बना दे न... (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG RAMCHANDRA SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

प्रधानमंत्री किसान अनुदान राशि के लिए एक साल में 5 बार पटवारी के पास आवेदन किया पर नहीं मिला...

ग्राम घुमन, ब्लाक जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सुरेश सिंह ने बता रहें है प्रधानमंत्री किसान अनुदान राशि योजना लागू किया गया है  एक साल में 5 बार पटवारी के पास आवेदन किया गया है जिसका कोई लाभ नही मिला और न ही अभी तक कोई कार्यवाही किये | इस लिए सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर PM अनुदान पास कराने में मदद करें.  सम्पर्क@7024848725. CEO@9407830480. कलेक्टर@07662241635. RK

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE REWA MP SONG SURESH SINGH VICTIMS REGISTER

पानी का साधन न होने से एक ही फसल उगा पाते हैं, यदि बोर होता तो डबल फसल हो पाता...

ग्राम पंचायत-कोरेंडा ब्लॉक्-नारायणपुर-जिला-नारायणपुर-छत्तीसगढ़ से फूलसिंह सलाम बता रहे हैं कि इनके पास 5 एकड़ जमीन है खेती करने के पूर्व बारिश होने से पहले ढीला फोड़ते हैं जहाँ उबड़-खाबड़ रहता है वहां बराबर करते हैं इसके बाद हल चलाकर धान बोते हैं और खेत में केवल गोबर खाद डालते हैं डीएपी यूरिया आदि का उपयोग नहीं करते है | पानी का साधन नहीं है इसलिए एक ही फसल उगाते है पानी का साधन होने से गर्मी का फसल भी उगाते, ज़मीन भी अच्छा नहीं है रोपा लगाने से फसल अधिक हो सकता है पर ऐसे ही उगाते हैं | 40 वर्ष से खेती कर रहे हैं पर अधिक जानकारी नहीं है एक दुसरे से सीखते हैं | धान खाने के लिए भरपूर हो जाता है बाजार में नहीं बेचते: संपर्क नंबर@8305306345 (169800)  CS

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: AGRICULTURE FOOLSINGH SALAM NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »