Most of us not have ration, BPL, Job card, land, Offcials only give assurance
Ramashankar Prajapati is visiting Itaura village in Post sagra in Tahsil Hujur of Rewa district of Madhya Pradesh and meets Yashoda Saket who tells him that around 80% of the 700 people living here dont have ration cards. Very few have BPL cards though all of them are daily wage laborers. They also dont have Job cards. They have complained to officials and local MLA but they got only assurances. They dont have land. Ramshankar@09685420819
Posted on: Jan 05, 2014. Tags: FOOD LAND RAMASHANKAR PRAJAPATI RATION CARD
शिवराज सिंह भैया से कहना है हो भैया हम तो गरीबा है...
शिवराज सिंह भैया से कहना है ओ भैया हम तो गरीबा है
हम भी गरीब और भाई भी गरीब है
चोरो कि महल अटारी है ओ भैया हम तो गरीबा है
शिवराज सिह भैया से कहना है ओ भैया हम तो गरीबा है
दिल्ली में चर्चा हो होशांगबाद में चर्चा हो
आदिवासी का कहना है हो भैया हम तो गरीबा है
शिवराज सिंह भैया से कहना है हो भैया हम तो गरीबा है
Posted on: Dec 24, 2013. Tags: Ramadin Baraskar
अरे डोकरा से बोली डोकरिया तू काहे पढ़ो नहीं...
रामादीन बारस्कर जिला होसंगाबाद के ग्राम- बोरखेड़ा, ग्राम पंचायत- पिपरिया खुरद से हैं, एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं जिसके बोल इस प्रकार हैं – अरे डोकरा से बोली डोकरिया तू काहे पढ़ो नहीं
थोडा पढ़ लेते तो टीचर बन जाते
टीचर बन जाते तो बच्चो को पढाते
राजीव ने शिक्षा मिशन योजना चलाई
थोडा पढ़ लेते तो डॉक्टर बन जाते
डॉक्टर बन जाते तो सेवा कर आते
अनपढ़ का है तो रोना तू कहे पढ़ो नहीं
Posted on: Dec 23, 2013. Tags: Ramadin Baraskar
गगन में उड़ता जाए मेरा लाल तिरंगा मलमल का...
रामादीन जिला होसंगाबाद के ग्राम बोरखेड़ा, ग्राम पंचायत पिपरिया खुरद से हैं, एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं जिसके बोल इस प्रकार हैं – सबकी नजर झिलमिलाते चिलमन की तरफ
और मेरी नजर है देश के दुश्मन की तरफ
सबकी नजर लहराते हुए झंडे की तरफ
और मेरी नजर है भगतसिँह के फांसी के फंदे की तरफ
गगन में उडता जाए मोरा लाल तिरंगा मलमल का हो जी, हो जी
तीन रंग से बना तिरंगा झंडा सबसे न्यारा, ये झंडा सबसे न्यारा
और लहर लहर लहराए , मोरा लाल तिरंगा मलमल का
गगन में उड़ता जाए ...
Posted on: Dec 20, 2013. Tags: Ramadin Baratkar
हम तो आदिवासी रे भैया होसंगाबाद जिला के रहवासी...गीत
रामादीन बारतकर ग्राम बोरखेड़ा ग्राम पंचायत पिपरिया खुरद जिला होसंगाबाद मध्यप्रदेश से एक आदिवासी गीत सुना रहे हैं
होसंगाबाद जिला के रहवासी रे भैया होसंगाबाद जिला के रहवासी
हम तो आदिवासी रे भैया होशंगाबाद जिला के रहवासी
मुस्किल से करते गुजारा मुस्किल से करते गुजारा
खाते महुआ भाजी रे भैया होसंगाबाद जिला के रहवासी
