गांव में मनरेगा के अंर्तगत मजदूरी किये थे उसका आज तक पैसा नहीं मिला है, मदद करें-
ग्राम-ढोडी, पंचायत-बरतीकाला, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से ओमप्रकाश उइके साथ में बता रहे हैं उनके गांव में मनरेगा के अंर्तगत मजदूरी किये थे उसका आज तक पैसा नहीं मिला है| उन्होंने सचिव सरपंच को कई बारे बोले लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| CEO@773008050,SDM@9589219993, संपर्क@8964879612.
Posted on: Jul 21, 2022. Tags: BALRAMPUR CG PAYMENT PROBLEM WADRFNAGR
हमे कई बार आवेदन किये लेकिन अभी तक दस्तावेज़ नही दियें, कृप्या मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत-बैहार, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार यादव बता रहे हैं उनके द्वारा पंचायत में सूचना लगाया गया हैं, आवेदन दिनांक 18 फरवरी 2021 को एंव प्रथम अपील दिनांक 25 मार्च 2021 को जनपद पंचायत जैतहरी में आवेदन किया गया हैं| दस्तावेज़ नही दिया जा रहा हैं, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@9171358693, सचिव@831971 3079, रोजगार सहायक@7987358922, CEO@7771025837, सम्पर्क नंबर@9285019669.
Posted on: Jul 21, 2022. Tags: ANUPPUR DOCUMENT MP PROBLEM
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
ग्राम पंचायत-दादर, जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से विजय बघेल बता रहे हैं उनका आवास घर का पैसा नहीं मिल रहा था। फिर उन्होंने सीजीनेट में शिकायत दर्ज किया फिर उनको पैसा मिल गया हैं। इसलिए सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7945886039.
Posted on: Jul 20, 2022. Tags: IMPACT MP REWA
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...
जागेश्वर सलाम, ग्राम पंचायत-देवगांव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या था| लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता था| गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती थी | फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8305463096.
Posted on: Jul 20, 2022. Tags: ANTAGARH CG IMPACT KANKER UTTAR BASTAR
प्रभु येशु महिस नईया उसपार लगा...येशु मसीह गीत
प्रभु येशु महिस नईया उसपार लगा-
देना अब तक निभाया हैं आगे भी निभा-
देना प्रभु येशु मेरी नैया उसपार लगा देना-
हम दिन दुख निर्बल नीत नाम रहे प्रतिपल-
जो बाग लगाया हैं उससे फूल से सजा देना...
