पारा में एक हैण्डपंप है, झरना से पानी लाना पड़ता है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-सकडा, तहसील, ब्लाक-खाडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से विश्वनाथ और देव सिंह बता रहे हैं, उनके गांव के वार्ड क्रमांक 10 सजालिया पारा में पानी की समस्या है| पारा में एक बोरिंग लगा है| पारा में 8 घर है| पारा के लोग झरना से पानी लाते हैं| उन्होंने पानी की समस्या को हल करने के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर पारा में पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9131399949, SDM@8827150100, कलेक्टर@9425582003. संपर्क नंबर@7610288620.

Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG KORIYA PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

पारा में बिजली नहीं है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-सकडा, तहसील, ब्लाक-खडगंवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से ईश्वर नाथ सिंह, जयसिंह, गुड्डू सिंह, जगपत सिंह और अमर सिंह बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 10 पजहिया पारा में लाईट नहीं लगा है| जिसके कारण बच्चे पढ़ नहीं पाते, रात में लोगो को भोजन बनाने में दिक्कत होती है| जहरीले निशाचर जीवो का खतरा रहता है| उन्होंने समस्या के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया| जगह का सर्वे भी हो चुका है| लेकिन आज तक पारा में बिजली नहीं लगी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर पारा में बिजली लगवाने में मदद करें : JE@6562047316, SDM@8827150100, कलेक्टर@9425582003, सचिव@9131399949. संपर्क नंबर@7310288620.

Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG ELECTRICITY KORIYA PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप खराब है, सुधार के लिए आवेदन करने पर कारवाही नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-जोलगी, पोस्ट-रामगढ़, तह्सील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से आनंद प्रसाद यादव बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 10 यादव पारा में हैण्डपंप खराब है| जिससे लोगों को पानी की दिक्कत होती है| उन्हें 1 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाना पड़ता है| उन्होंने समस्या को हल कराने के लिये संबंधित कार्यालय में आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करे: PHE विभाग SDO@9993786817, इंजीनियर@9424258483, 9575625342, मकैनिक टेकाम@9753841687, 7909676751. संपर्क नंबर@9826545975.

Posted on: Mar 10, 2019. Tags: ANAND PRASD YADAV CG KORIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

हमारे पारा में पानी की समस्या है, हैण्डपंप का गंदा पानी पीते हैं, कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-सेमरिया, पंचायत-इकजाम, विकासखण्ड-सोनहर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से भागवत प्रसाद बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, वे 1 किलोमीटर दूर हैण्डपंप से पानी लाते हैं| जो गंदा रहता है, लेकिन फिर भी वे मजबूरी में उस पानी का उपयोग करते हैं| पारा में 5 घर हैं जो समस्या से जूझ रहे हैं| समस्या को हल करने के लिये उन्होंने पंचायत में आवेदन किया, लेकिन कोई काम नही हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9424195007, सचिव@9424267672. संपर्क नंबर@8461856852.

Posted on: Mar 06, 2019. Tags: BHAGWAT PRASAD CG KORIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

निमिया की गछिया पर मंदिर बनाई ले हम...देवी गीत-

ग्राम पंचायत-सेमरिया, विकासखण्ड-सोनहर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से जयंती आयाम अपने सांथी के सांथ एक गीत सुना रही हैं :
निमिया की गछिया पर मंदिर बनाई ले हम-
फुल अड़ उल्ह्वा सजाईब ऐ मोरी मईया-
निमिया की गछिया पर मंदिर बनाई ले हम-
अरे गंगा जी की पनिया से पौऊंवा पखारी ले हम-
ललकी चरनिया गनाइब रे मोरी मईया-
निमिया की गछिया पर मंदिर बनाई ले हम...

Posted on: Feb 25, 2019. Tags: CG JAYANTI AYAM KORIYA SONG SONHAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »