ओरछा गाँव का नाम कैसे पड़ा: एक गाँव की कहानी (गोंडी)

ग्राम-ओरछा, पंचायत-इरपानार, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से दुर्गुराम कवाची (सरपंच) उनके ओरछा गाँव का नाम कैसे पड़ा उसके बारे में गोंडी में बता रहे है कि बहुत समय पहले उनके गाँव के आसपास पूरा जंगल था वहां पर 10-12 घर थे और ओरछा के पेड़ सबसे ज्यादा थे लेकिन वहां पर सरकार ने पूरे ओरछा के पेड़ कटवा दिए तो फिर वहां पर जनसँख्या बढ़ने लगी और उन्ही पेड़ो के कारण उस गाँव का नाम ओरछा रखा गया और यह जानकारी उनके गाँव के बुजुर्गो के माध्यम से मिली |आदिवासी गाँव अक्सर उनके आसपास पाए जाने वाले प्राकृतिक वस्तुओं पर रखे जाते हैं ओरछा को गराड़ी या गर्रा या विषफल भी कहते हैं घरों में बल्ली और खेतों में बागड़ की तरह यह उपयोग में लाया जाता है

Posted on: Sep 05, 2018. Tags: CG DURGKONDAL DURGURAM KAVACHI GONDI KANKER STORY

किसान स्वर: जैविक खेती से स्वास्थ्य अच्छा रहता है पर हम सब रासायनिक खाद उपयोग करते हैं...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-भुरभुसी, पंचायत-जबेली, पोस्ट-तेकामेटा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से अमर मरावी को गाँव के किसान रैनू राम कोला बता रहे हैं कि उनके गाँव (क्षेत्र) में सबसे अधिक धान की खेती करते हैं इस खेती की शुरुआत जुलाई महीने से होती है, इसमें वे समय-समय पर कम्पोस्ट खाद, डी.ए.पी. यूरिया, पोटाश आदि देते हैं| कीटनाशक 2-4-D का छिडकाव भी करते हैं, जिससे किसी भी तरह का कीट नही लगते हैं, यद्यपि इस क्षेत्र में अधिकतर किसान अभी रासायनिक खाद का उपयोग करते है पर वे कह रहे हैं कि जैविक खाद में अधिक पोषक तत्व होने के कारण इसे खाने में भी स्वाद और शरीर स्वास्थ्य को वह भोजन अधिक ताकत प्रदान करता है...

Posted on: Sep 04, 2018. Tags: AGRICULTURE CG KANKER KISAN SWARA PAKHANJUR RAINURAM KOLA SONG VICTIMS REGISTER

निया विनती कियातोरोम हजारों पेन बाबा रो...गोंडी देवी गीत

ग्राम-चाहचड, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गणेश्वरी दुग्गा और मनीषा दुग्गा एक गोंडी में गीत सुना रहे है इस गीत को देवी देवताओं को प्रणाम करते समय में गाया जाता है:
निया विनती कियातोरोम हजारों पेन बाबा रो-
निया विनती कियातोरोम जिम्मेदारी याया रो-
निया आरती कियातोरोम जगा रीती याया न-
निया आरती कियातोरोम कली काकली याया न-
निया आरती कियातोरोम जगों रायता याया न-
निया विनती कियातोरोम हजारों पेन बाबा रो...

Posted on: Sep 04, 2018. Tags: CG GANDESHWARI DUGGA GONDI KANKER MANISHA DUGGA RELIGION SONG

हम लोगों ने चिड़िया जैसे उड़ते हेलीकॉप्टर को तो देखा है पर कभी ट्रेन नहीं देखा है (गोंडी भाषा में)...

आज के आधुनिक युग में कई यातायात के साधन है लेकिन मेकावाही गाँव की महिलाओं ने हेलीकाप्टर को उड़ते हुए तो देखा है लेकिन ट्रेन नहीं देखा है। मोहन यादव आज सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के साथ ग्राम-मेकावाही, पंचायत-शंकरनगर, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) पहुंचे हैं वहां की महिलाएं सीताबाई, हिन्दूबाई और पन्नोबाई गोंडी में उनको बता रही है कि वे लोग आज तक कभी ट्रेन नहीं देखे है न ही बैठे है कैसा रहता है वो भी उनको मालूम नहीं है वे लोग बस, कमांडर और ऑटो में सिर्फ बैठे है | आज के आधुनिक युग में कई यातायात के साधन है लेकिन मेकावाही गाँव की महिलाये बता रही है कि नजदीक से न तो हेलीकाप्टर को देखे है न ही ट्रेन को देखे है

Posted on: Sep 04, 2018. Tags: CG CHANNOBAI GONDI HINDUBAI KANKER KOELIBEDA SEETABAI

हमारे गाँव के 2 हैण्डपम्प 2 महीने से खराब हैं, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ओरछा, पंचायत-इरपानार, तहसील-पखांजूर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से माहुराम पद्दा और भीमराम गोटा बता रहे है कि उनके गाँव में तीन हैण्डपम्प है उसमे से 2 हैण्डपम्प 2-3 महीने से ख़राब है और 1 सही है लेकिन उसमे भी अच्छे से पानी नहीं आता है| उनके गाँव में 30-34 घर है और एक ही हैण्डपम्प से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है| हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए गाँव के लोगो ने पंचायत में शिकायत किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9425569253. अधिक जानकारी के संपर्क नरेश पद्दा@9479102949.

Posted on: Sep 04, 2018. Tags: BHIMRAM GOTA CG HANDPUMP KANKER MAHURAM PADDA PAKHANJUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »