सडकाहारी खेते बीड़ा रोपे गयले रे पानी बिसायते भीता...हल्बी किसान कर्मा गीत-
आश्रित ग्राम-तोड़हुर, पंचायत-हलमानपुर, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दसराम एक्का, गुलाब तिर्की, जहरसाय बेग हल्बी भाषा में एक कर्मा गीत सुना रहे है, जिसमे खेती में रोपा लगाते समय पानी के अंदर बिच्छू काट देने की बात को बता रहे हैं :
सडकाहारी खेते बीड़ा रोपे गयले रे पानी बिसायते भीता-
आ गए रे बली बिचारेते फींदा देगें-
हे दगी भगा दें तडकारी के ते बीरा रोप दे दें रे-
पानी भीता रे ते सींदा गए रे पानी भिंदा-
चली दादा रे या मन को पुकाना को कयो रे...
Posted on: Sep 22, 2018. Tags: CG HALBI KANKER KARMA KOELIBEDA MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में आंगनवाड़ी नहीं, छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं, वे असुरक्षित सिर्फ खेलते रहत
ग्राम-हनफरसी, पंचायत-धोरकट्टा, तहसील-पखांजूर, ब्लॉक-कोयलीबेडा,
जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संगीता हीरा, मंजू मंडल और मोनीता वती कोरी बता रहे हैं, उनके गाँव में आंगनवाडी नही है, इसके लिए वे कई साल से आवेदन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उस पर कोई सुनवाई नही हो रही है, अधिकारी बनेगा कहकर गुमराह कर रहे हैं, आंगनवाड़ी नही होने से बच्चे खेलते रहते है, उनकी चिंता रहती है, आंगनबाड़ी होने से बच्चे ब्यस्त रहते हैं, और सुरक्षा में है, और पढ़ लिख कर आगे बढ़ सकते है, इसलिए सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें :
SDO@8878067456, कलेक्टर@9425584388. संपर्क नम्बर@9754684672.
Posted on: Sep 22, 2018. Tags: AMAR MARAVI ANGANWADI CG KANKER KOELIBEDA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बरबट्टी पाऊर झाटा रो ये लो बदरम जट्टा या दा ना...गोंडी गोटुल गीत
ग्राम-ईर्गुट्टा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से विष्णुराम दुग्गा के साथ में राकेश तिम्मा एक गोंडी गीत सुना रहे हैं. इस गीत को गोटुल में जाते समय गाया जाता है:
रे रे रे रेला रे रे रे रेला रे रेला रेला-
बरबट्टी पाऊर झाटा रो ये लो बदरम जट्टा या दा ना-
बरबट्टी पाऊर झाटा रो ये लो रुमका रुमका आ दा ना-
रे रे रे रेला रे रे रे रेला रे रेला रेला-
बरबट्टी पाऊर झाटा रो ये लो जमका जमका आ दा ना...
Posted on: Sep 22, 2018. Tags: CG GONDI GOTUL KANKER PAKHANJUR SONG VISHNU DUGGA
हाजी दादी ना बांदा रो याया बांदा...गोंडी कर्रे गीत
ग्राम-भुरभुसी, पंचायत-जबेली, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कनको और मुन्नी एक गोंडी कर्रे गीत सुना रहे है:
री री री लोयो रिलो, री री री लोयो रिलो-
री री री लोयो रिलो, री री री लोयो रिलो-
हाजी दादी ना बांदा रो याया बांदा-
बांदा पारतु बाड़म रो याया बाधा पारतु बाड़म-
बांदा पारतु बाड़म रो याया बाधा पारतु बाड़म...
Posted on: Sep 22, 2018. Tags: CG GONDI KANKER PAKHANJUR RANO WADDE SONG
गाँव में 4 बोरिंग लेकिन केवल एक से ही पीने योग्य पानी आता है, बाकी पानी में आयरन अधिक है -
ग्राम-हनफरसी, पंचायत-धोरकट्टा, तहसील-पखांजूर, ब्लॉक-कोयलीबेडा,
जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संगीता हीरा और मंजू मंडल बता रहे हैं उनके गाँव में 42 मकान हैं 210 जनसंख्या हैं, गाँव में 4 बोरिंग या हैण्डपंप है, जिसमे 1 हैण्डपंप से साफ पानी निकलता है, जिसका उपयोग करते हैं, बाकी के 3 बोरिंग हैण्डपंप से आयरन युक्त पानी निकलता हैं, इसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव के पास कई बार आवेदन किया है लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@9425569253, कलेक्टर@9425584388. संपर्क नंबर@9754684672.
