गढ़बासला एक ऐतिहासिक स्थल है, जो पहाड़ो और वनों से सुशोभित है..
ग्राम-गढ़बासला, पोस्ट-संबलपुर, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर देवान अपने इलाके की ऐतिहासिक जानकारी दे रहे हैं, वे बता रहे हैं, गढ़बासला एक ऐतिहासिक स्थल है, उसके उत्तर पूर्व में साल वृक्षो का घना जंगल है, दक्षिण में विशाल पहाड़ स्थित है, किनारे एक बड़ा तालाब है, जो कमल के फूल और विभिन्न प्रकार की पक्षियों से सुसोभित होता था, अब मछली पालन के कारण स्थिति बदल चुकी है, गाँव में बड़े-बड़े पत्थरो के देवी देवताओं की मूर्ति थी, जिसे मूर्ति संग्रहालय जगदलपुर में रखा गया है, अभी भी वहां पर कई ऐतिहासिक परिदृश्य देखे जा सकते हैं...
Posted on: Nov 02, 2018. Tags: ) CG DEVANGAN JAGESHVAR KANKER SONG VICTIMS REGISTER
Kanker bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi And Chhattisgarhi language: 20th Dec 2018
Today Sarla Shriwas and Sade Singh are presenting Kanker Bultoo Radio in Chhattisgarhi and Gondi languages in this latest edition with stories from Kanker district of Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with the smartphone and then via Bluetooth.
Posted on: Nov 02, 2018. Tags: BULTOO CG KANKER RADIO SADE SARIA SHRIWAS SINGH
रे रे लोयो रे रेला, राला रे रेला, वायकी वायकी वेलो सा वार गोटू दे...गोंडी गीत-
ग्राम-जनकपुर, पंचायत-परवी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से शांति टेकाम अपने सांथी रैमुतीन, कौसिल्या, कमला ताराम और बिंदेश्वरी के सांथ एक रेला गीत सुना रही हैं, जिसमे वे अपने जीवन शैली का वर्णन कर रहे हैं :
रे रे लोयो रे रेला, राला रे रेला- वायकी वायकी वेलो सा वार गोटू दे- निया नवा पोरोय नाय नाड़ गोटू दे- गोडल मर्स पोया न वली दाय न- अद मावा जिंदगी रंड दिया न...
Posted on: Nov 01, 2018. Tags: ) CG KANKER SHANTI TEKAM
बस्तर के दंतेस्वारी मैईया, रतनपुर महामाई...दंतेश्वरी माता गीत-
ग्राम-बासला, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संतूराम चक्रधारी जो कई पीढीयों से माता की सेवा, पूजा पाठ कर रहे हैं, एक आरती सुना रहे हैं :
बस्तर के दंतेस्वारी मैईया, रतनपुर महामाई- डोंगरगढ़ मा बैईठे ओ दाई, बबलामुखी मुखी बमलाई- हावय तरिया के पार हो- बैईठे हावय तरिया के पार, दंतेश्वरी दाई करकेओ सोला सिंगार- लाली रंग के लुगरा मईया, लाली रंग के पोलका- लाली है चुनरी तुम्हार ...
Posted on: Nov 01, 2018. Tags: CG CHAKRDHARI KANKER SANTURAM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में बिजली नही है, घुट घुट कर जी रहे, कई बार आवेदन करने पर भी अधिकारी ध्यान नही देते-
ग्राम-खीरेकट्टा, पंचायत-इरकगुट्टा, तहसील-पखांजूर, ब्लाक-कोयलीबेडा, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से धनसिंह पुडो, लालसाय गावड़े, हरिलाल तुलावी और संजय कुमार मंडावी बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली नही है, वे 15 वर्ष से आवेदन लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, विधायक,कलेक्टर को बोला है गांव में 30 घर और लगभग 250 जनसंख्या है, जो बिजली की समस्या से परेशान हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9425584388, विद्युत विभाग@6262046140. हरिलाल तुलावी@7647831053.
