हमारे गांव में पुल की समस्या हैं, बरसात के दिनों लोगों के आने जाने में बहुत दिक्कत होती है...

ग्राम पंचायत-छोटेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार (छत्तीसगढ़) से बुधराम मुचाकी बता रहें हैं कि उनके गांव में पुल नहीं लगा है जिस नदी में पुलिया नहीं लगा है उस नदी में हमेशा पानी रहता है, बरसात के दिनों में बहुत समस्यों का सामना करना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच के पास शिकायत किये है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर के पुलिया लगवाने में मदद करें: सरपंच@7748975207, सचिव@9294648865, कलेक्टर@8488956694, CEO@9004037600.

Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM BUDHRAM MUCHAKI CG PULIYA

हमारे गांव में सीसी रोड नहीं है, बरसात के दिनों में आवाजाही में परेशानी होती है, मदद करें...

ग्राम- पारापूर, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से सामूराम यादव बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतगर्त बनाई गई रोड उनके गाँव से होते हुए गयी है। लेकिन उनके मोहल्ले में सीसी रोड नहीं बना है। लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है| उनके मोहल्ले से किसी को बीमार होने से हॉस्पिटल जाने के लिए बहुत परेशानी होती हैं, क्यूंकी मोहल्ले तक एम्बुलेंस नहीं आ पाती| सीसी रोड बनवाने के लिए सरपंच और सचिव को शिकायत किये हैं, पर कोई जवाब नहीं आया हैं| इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों से बात कर उनकी गाँव की समस्या का निराकरण करने मे मदद करें। संपर्क नंबर कलेक्टर@8488956694।

Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BASTAR BASTAR PROBLEM CC ROAD CG LOHANDIGUDA PROBLEM SAAMU YADAV

हमारे गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना क

ग्राम पंचायत-धुन नंबर02 भानु पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकूराम पोयाम बता रहे हैं, कि उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, गाड़ी मोटर नही चल पाती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@977025457, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG MANKURAM POYAM ROAD

हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, नाला का पानी पीते है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) सनकू जी पानी का समस्या बता रहें है, गाँव में हैण्डपम्प नहीं है वहा के लोग एक किलोमीटर दूर से पानी पीते रहे है, करीब 35 लोग नाले का पानी पीने के उपयोग में करने में मजबूर है, इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत किये परन्तु कोई निराकरण नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क@8458956694 PHE विभाग@9827173133 ,CEO@9406016762, संपर्क@9340115210.

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR HANDPUMP SANKU RAM WATER

हमारे गांव में 15 दिन से बिजली नहीं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित...

ग्राम पंचायत- लेंडरा, ब्लॉक- दर्भा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से सम्पत सेठिया बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली की समस्या है। पिछले 15 दिनों से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। उनके गांव में 120 से ज्यादा घर हैं, जिन्हें इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। बिजली ना होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है और बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इसकी शिकायत इन्होंने सरपंच, सचिव व बिजली विभाग को भी की है। दिए गए नंबरों में बात कर के इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- पीड़ित व्यक्ति@6263672229, कलेक्टर@8458956694, CEO@8959393222।

Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA ELECTRICTY LENDRA PROBLEM SAMPAT SETHIYA

« View Newer Reports

View Older Reports »