गाँव के लोग जमा होकर पत्थर जमा करके नदी पार करते हैं
नाम राजू राम पोयाम, विकास खण्ड-बास्तानार, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं इस गाँव मे पुलिया की जरुरत है| विधायक के पास तीन बार गए थे परंतु विधायक भी नहीं कर पा रहे है| जिला से भी आवेदन दिया जा चुका है| इस समस्या के लिए गाँव के लोग कुछ नहीं कर पा रहे हैं| गाँव के लोग जमा होकर पत्थर जमा करके नदी पार करने के लिए डाल रहे है और सायकल को धकेल कर ले जा रहे है|आने जाने में परेशानी हो रही है और हर साल घर से एक सदस्य जाकर पत्थर रख कर नाला पार करते हैं| संपर्क नंबर@9770252457, बास्तानार सीईओ@9406016762, जगदलपुर जिला कलेक्टर का नंबर@8458956694.
Posted on: Mar 13, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LIGHT PROBLEL
हमारें गांव में सीसी रोड नही बना है लोगों को आने जानें में बहुत दिक्कत होती है...कृपया मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार नंबर 02, ब्लॉक- बास्तानार, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से लखमा राम मरकाम बता रहें हैं कि वार्ड नम्बर 6 तातीपारा में सीसी रोड कि बहुत समस्या है| जिसमे लोगो को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| गाँव में बीमार होते हैं तो एम्बुलेंस भी नही आ पाती हैं इस समस्या को निराकरण के लिए सचिव सरपंच के पास आवेदन कियें| बोलने से बोलते है कि कोरोना बाद करेंगे|लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहें हैं| इसलिए वे सी जी नेट साथियों से मदद चाहते हैं कि इस समयस्या कि समाधान कराने में मदद करें| सचिव@ 9407645401, सरपंच@9406483354, CEO@9406016762, संपर्क@7587784929.
Posted on: Mar 13, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM LAKHMARAM KAWASI ROAD
रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कुम्हार साडरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुक्कोराम वट्टी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में बोले थे परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद करे रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6265519420, सरपंच@7697581341, सचिव@9479033485.
Posted on: Mar 12, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD
गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कुम्हार साडरा, कुम्हार पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से माटाराम बता रहे हैं, उनके गांव में 3 हैण्डपंप है| उसमें 2 हैण्डपंप खराब हो गया है| और 1 हैण्डपंप से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलियें सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर से पानी की समस्या का समाधान करानें में मदद करें: सरपंच@7697581341, सचिव@9479033485, संपर्क नंबर@8815921765.
Posted on: Mar 12, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
हमारे गाँव में पानी की समस्या है कई सालों से लिखकर दे रहे है कोई सुनवाई नही हुई, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-बास्तानार 01, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामन गावडे बता रहे हैं उनके गांव में नल-जल योजना के अंतर्गत सभी के घर में नल लगा है| लेकिन चालू नहीं हुआ है| इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को आवेदन किये हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलियें सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर से पानी की समस्या का समाधान करानें में मदद करें: संपर्क नंबर@6268551127, सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
