सीजीनेट के माध्यम से आप आसपास के दबे हुए आवाज को देश दुनिया तक पहुंचा सकते हैं...

पुजारी पारा, ग्राम-पंचायत कलंगपुरी, पोस्ट-तराईघोटिया,ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, (छत्तीसगढ़) में बाबूलाल नेटी के साथ मनीत राम सलाम, दयालु राम ,सोमनाथ, सुरजलाल, हल्लू ,सोन सिंह, लक्षमण सिंह, देवदास सोर्री, ये एक बोलकार समूह का गठन कर रहे हैं जिसका नाम है जय गोंडवाना. वे बता रहे हैं कि सीजीनेट अपनी भाषा,संस्कृति, रीति रिवाज, गाँवो की समस्या, स्वयं की कला को अपनी बोली में बोलने का अच्छा माध्यम है इसके माध्यम से दबे हुए आवाज को उठा सकते हैं और अपने आवाज को रिकॉर्ड करके देश दुनिया तक पहुंचा सकते हैं. बाबूलाल नेटी@7719930515.

Posted on: Jan 22, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प तीन साल से ख़राब पड़ा है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम-हिरचुल, पंचायत-दमकासा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संतलाल उइके बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में हैण्डपम्प 3 साल से ख़राब है और वे लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है और उसको पीने से बीमार हो रहे है और उस पानी को नहाने से खुजली भी रहा है | हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: सचिव@7770931358, C.E.O.@7587054500, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406208904.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: SANTLAL UIKEY BABULAL UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोना खान के...देशभक्ति गीत -

ग्राम-काशीपुर, पंचायत-पुरी, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से शैलेंदरी एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माठी सोना खान के-
भारत के बनग्रेजी तिरत माठी सोना खान के-
अन्याय दमन से लडिस इवी नारायण छाती तान के-
अंग्रेजन से लिईस बलिदान के...

Posted on: Jan 06, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का आंगनवाडी भवन 6 साल से जर्जर स्थिति में है, शिकायत करने पर कोई सुनते नही है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-काशीपुर, पंचायत-पुरी, ब्लाक-चारामा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां बाबूलाल नेटी की मुलाकात गाँव के धनसाय सोरी से हुई है जो बता रहे हैं उनके गाँव में आंगनवाडी भवन है जो पिछले 6 सालो से जरजर स्थिति में है भवन में अभी 10-12 बच्चे वहां अध्ययन करते हैं. इस संबंध में उन्होंने जनपद और कलेक्टर कार्यालय में आवेदन किया लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नही हुई है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियों से अपील कर रहे हैं इन नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे आंगनवाडी भवन का सुधार हो सके:C.E.O@8770708980. धनसाय सोरी@7089923670.

Posted on: Jan 05, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : कौउहा और मदुरा के छाल के रस से घाव का इलाज -

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-हटका चारामा, ब्लाक-नरहरपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां बाबूलाल नेटी की मुलाक़ात गांव के वैद्य से हुई है मनसा जी बता उन्हें रहे हैं किसी हथियार जैसे टंगिया या बसूला जिसका गाँव के लोग रोज़ अपने काम के लिए उपयोग करते हैं उससे कट जाने पर या किसी से भी चोट लगने पर कउहा की छाली या मदुरा की छाली को कुचल कर उसके रस को घाव पर 4 दिन तक लगातार लगाने से घाव ठीक हो सकता है, इसके लिए किसी दवाई की ज़रुरत नहीं है. इस तरह से वे बता रहे हैं कि वनो में निवास करने वाले आदिवासी अलग-अलग तरीके से वन की मदद से ही अपना इलाज करते आ रहे हैं |

Posted on: Jan 05, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »