ग्रामीणों से साथ मारपीट कर खेती सामान ले जा रहे, वन विभाग कर्मचारी, कृपया मदद करे-

ग्राम-समरधा, विकासखण्ड-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार को गाँव के कुवरसिंह रुमाल, भादूसिंह एवं अन्य ग्रामीण जो कि बैगा जनजाति के है बता रहे है कि (जंगल वाले) वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा लोगों के साथ मारपीट की जा रही है, और खेती के औज़ार, नागर, हल एवं अन्य औज़ार भी अपने साथ लेकर चले गयें, तथा फ़सल कच्ची गिली ही कटाई कर बर्बाद कर रहे है. लोंगो द्वारा बताया जा रहा है कि, बहुत ही अन्याय कर रहे है| सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों का खेती किसानी के औज़ार वापस मिल सके एवं साथ ही न्याय भी मिल सके| ओमकार मरकाम केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन@9424383999. कलेक्टर@9425010848. M.P.F.रेंजर@8224962478. ग्रामीण शिकायत कर्ता@7049963035.

Posted on: Nov 15, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कब्ज नाशक रोग देशी घरेलू नुस्खा...

जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से वैद्दय रागवेंद्र सिंह राय कब्ज नाशक देशी घरेलू उपचार के नुस्खा बता रहे है विधि इस प्रकार है: अमलतास जो कि चार अंगुल का एक टुकड़ा लेकर उसको कुचल दे (कूट दे) उसके बाद आधा गिलाश पानी में डाल दे. सुबह से शाम तक पानी में डला रहने जब तक रहने दे, जब तक उसका रंग न उतर जाये| हल्का गुनगुना पानी कर ले फ़िर रात्रि में उस काड़े को छानकर सेवन करे. इस प्रकार दो या तीन दिन लगातार सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा|
अधिक जानकारी के लिए. संपर्क@09424759941.

Posted on: Nov 15, 2019. Tags: HEALTH RAGVENDRA SINGH SONG TIKAMGARH MP VICTIMS REGISTER

बघेली कविता : एक बिना हम चले जात रहीं, संग में पकड़े ढर्रा...

तहसील-सिरमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक बघेली कविता सुना रहे है. जिसका शिर्षक “आवारा नाती” है:-
एक बिना हम चले जात रहीं, संग में पकड़े ढर्रा-
रही प्यासी ख़ूब दुपहरी, घाम जेठ के कर्रा-
दो नीं से गोहराई ना हमखा, बढ़ गईयाँ बैसाखि-
बैठ रहे चौरा में अपने, पणवत चैन तम्बाखू-
वहीं से बैठे-बैठे, ओखर नाती धूल उड़ावे-
बंद करिन अखबार पढ़ो, लागी वो नाती को हाल सुनावे...

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: RAMESH PARSAD YADAV REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

देशभक्ति गीत : हिन्दू के लिए ना मुसलमान के लिए....

ग्राम परवी, तहसील सिरमौर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सपना यादव एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
हिन्दू के लिए ना मुसलमान के लिए-
जीना है तो जियें हिन्दुस्तान के लियें-
आप के मत भेद हानी जीने नही देगें-
हिन्दू के लिए ना मुसलमान के लिए-
जीना है तो जियें हिन्दुस्तान के लियें-
जाति पाती आयें हमें झगड़ें मिटायें-
जीना है तो जियें हिन्दुस्तान के लियें....

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: REWA| MP SAPNA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

कविता : अगर कंही मै घोडा होता वह भी लम्बा चौड़ा होता...

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालूमडा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी एक कविता सुना रही हैं :
अगर कंही मै घोडा होता वह भी लम्बा चौड़ा होता-
तुम्हे पीठ पर बैठा करके बहोत तेज मै दौड़ा होता-
पलक झपकते मै उड़ जाता दूर पहाडियों के वादी में-
बाते करता उडी हवा से विनाये में आदि में-
अगर कंही मै घोडा होता वह भी लम्बा चौड़ा होता...

Posted on: Nov 14, 2019. Tags: ANUPPUR MP DIVYA JOGI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »