हमारे प्राचार्य की लापरवाही के कारण हम दृष्टिबाधित छात्रों को प्राइवेट में पढाई करनी पड रही है...
जिला-ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से मनेश कुमार धाकड़ बता रहे हैं कि वे माधव अंध आश्रम के छात्र हैं और उनके माधव अंध आश्रम की मान्यता के लिए लापरवाही कर समय पर आवेदन न भरने के कारण जिन सभी अंध छात्रो की पढाई रेगुलर चल रही थी, अब प्राचार्य की लापरवाही के कारण प्राइवेट कराई जा रही है, जिससे छात्र बहुत दुखी हैं, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे जिससे सभी अंध छात्रों का भविष्य बेहतर हो सके : जिलाधीश@9425008448, संचालक@9425136317, प्रशासक@9425277755, प्राचार्य@9425717744. संपर्क नंबर@9589648052.
Posted on: Aug 15, 2018. Tags: BLIND GWALIOR HANDICAP MADHYA PRADESH MANESH KUMAR DHAKAD SONG VICTIMS REGISTER
हमारे बैगा आदिवासी गाँव में पानी की बहुत समस्या, डेढ़ किलोमीटर दूर से गन्दा पानी लाकर पीते हैं...
ग्राम-भलिन दादर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कातिकराम बैगा और पंडू बैगा बता रहे है कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, डेढ़ किलोमीटर दूर झिरिया से गंदा पानी लाकर पीते हैं. 40 घर की बस्ती है, नदी का गंदा पानी पीकर सर्दी खासी खुजली होता है नहाने के लिए अभी खुद से श्रमदान कर के गड्डा बना रहे है सरकार से कोई मदद नहीं मिली है वहां भी पानी गन्दा है उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार आवेदन दिया है लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहे है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: S.D.M.@7587202092. कातिकराम बैगा@9893883154.
Posted on: Aug 15, 2018. Tags: KABIRDHAM CG KATIKRAM BAIGA PANDU BAIGA SONG VICTIMS REGISTER WATER
रिक रिलो नूनी केजुडा नूनी निमा वया नूनी वया नूनी...गोंडी गीत
ग्राम-चुनामटका, वेलपुरम-मंडलम, जिला-तुर्क (पूर्व) गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से कोरम नंदनी गोंडी भाषा में एक गीत सुना रही है:
रिक रिलो नूनी केजुडा नूनी निमा वया नूनी वया नूनी-
बामन कोसो नानो वया नानो रिक रिलो नानों केजुडा नानों-
रिक रिलो नानो केजुडा नानों निमा वया नानों वया नानो-
हयो धनी कैला वया नानो रिक रिलो नानो केजुडा नानों-
वया नानों योय-
बाबों यायोन येरका किविन नानो किजुडा नानो...
Posted on: Aug 14, 2018. Tags: EAST GODAWARI AP GONDI SONG KORAM NANDNI
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प 6-7 महीने से खराब है, बोलने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
राउतपारा, ग्राम पंचायत-पासल, पोस्ट+थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकेश सिंह आयाम साथ में विजय कुमार पंडों, दिलबरन पंडों, हरिलाल पंडों बता रहे है कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है हैण्डपम्प का 6-7 महीने से टंकी खराब हो गया है लोगों को पानी पीने के लिए बहुत दिक्कत होती है, उसके लिए उन्होंने कई बार सचिव सरपंच के पास आवेदन किये है | लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प की टंकी लगवाने में मदद करे:सरपंच@7909453088, सचिव@9669593767, C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377. मुकेश आयाम@9617164393.
Posted on: Aug 14, 2018. Tags: DILBARAN PANDO HARILAL PANDO SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR PANO WATER
चला टूमका बार दामनी यो बेदा बंगायो...कुडुक भाषा में पूजा गीत
ग्राम-मनातू, पोस्ट-कुरमगढ़, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से राजमणि तिर्की और शौतेन देवी उरांव आदिवासियों की कुडुक भाषा में एक गीत सुना रहे है | यह गीत पूजा करते समय गाया जाता है:
चला टूमका बार दामनी यो बेदा बंगायो-
शान रादी चला यो हे शान रादी बेदा बंगायो-
बरम कुडिया बार दामनी इंगा चला यो-
शान रादी साला यो हे शान रादी बेदा बंगायो...

