गैस सिलेंडर के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-कापानार, काण्डकिपारा, पंचायत-कापानार, विकासखण्ड-बास्तानार, जिला -बस्तर छत्तीसगढ़ से लक्ष्मण, हिडमा,फगनूराम पोडियाम,गुड्डीराम कश्यप एवं बामन कश्यप बता रहे है कि हमारे पास समस्त कागजात होने के बावजूद भी उज्वल्ला योजना के तहत हमको मिलने वाली गैस सिलेंडर नही मिली है| इसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच ,सचिव को आवेदन दिए है लेकिन सरपंच ,सचिव बोले कि नही मिलेगा|बता रहे है कि बरसात के मौसम में ज्यादा परेशानी होती है| हम गरीब किसान खेतों में काम करके शाम को भूखे एवं थककर घर आते है, लेकिन वर्षा ऋतू में लकड़ी भीग जाने से जल्दी खाना पकाकर खा नही पाते| इस तरह से हमको बहुत परेशानियाँ होती है| उनलोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर मिल जाये ताकि हम परेशानियों से छुटकारा पा सके| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@7647836325, सचिव@7440645458, सी.ई.ओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694.(180663) GT

Posted on: Nov 03, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

दृष्टिहीन लोगों के रहने आश्रम का पता रहें है-

जाया मुंडा खैरागढ़ जिला-राजनांदगाँव(छत्तीसगढ़) से सभी ब्लंडे भाईयों एवं बहनों के लिये औए साथ में सभी महिला बुजुर्ग एवं समस्त दृष्टिहिन साथियों के लिए सुचना बता रही है, जिसके घर में खाने रहने की व्यवस्था नहीं है,एक आश्रम है दिल्ली हरियाणा में वहां एक संस्था है नेहा ज्योति आश्रम करके संस्था है इसमें आप जा के रह सकते है सब कुछ निशुल्क है यह संदेश उन विकलांग लोगों के है दृष्टि बाधित है सीजी नेट जरिए पहुचने का प्रयास किये है, संस्थापक का सुभास भारतद्वाज नंबर@9499206071. (179347) GT

Posted on: Nov 03, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

जैसे शहर अहमदाबाद फरीदाबाद नाजिमा वाद...कविता

जिला-राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गन्धर्व एक पंक्तिया सुना रहें है:
जैसे शहर अहमदाबाद फरीदाबाद नाजिमा वाद-
वैसे ही मेरे घर में मेरी गुड़िया जिंदाबाद-
मंगलवार को आई थी तब नवरात्रि देश में छाई थी-
स्वस्थ्य भष्ट और जबरदस्त शिशु बाग़ में जैसे-
खिले टेशू आखोँ से बोले अनुवाद मेरी गुड़िया जिंदाबाद-
माना काल करोना है कंतु इस्वर में करुणा है-
जैसे शहर अहमदाबाद फरीदाबाद नाजिमा वाद...(180373) GT

Posted on: Nov 03, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट के साथियों को बधाई दे रहें है-

नगर पालिका के बेमेतारा, छत्तीसगढ़ से केशव प्रसाद धुर्व जी बता रहे हैं कि शासन कि टुकड़ी नीति ग़रीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले लोगो को राशन भी नही मिल पता हैं| और कई ग़रीब लोगो को सरकारी लाभ नही मिल पता हैं, और कई विधवा पेंशन नही मिल रहा और अधिकारीयों पर भी जाते हैं तो कोई ग्रामीणों कि बात नही सुनते हैं, पछले 15 साल तक बीजेपी सरकार द्वारा आ पात्र लोगो को पात्र देने कि बात किया गया पर कोई आगे काम नही हुआ| इस प्रकार सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|(179832) GT

Posted on: Nov 03, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेंचिस बीमारी का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पेंचिस बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सौंफ भुनी हुई 50 ग्राम, कच्ची सौंफ 50 ग्राम, बेल की गिरी 50 ग्राम, बेल का गूदा 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम, सूखा धनिया 50 ग्राम, सोंठ 20 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| एक – एक चम्मच चूर्ण दिन में तीन बार गुनगुने पानी या मठा के साथ सेवन करें, लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें, नशा न करें| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399. (AR)

Posted on: Nov 03, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »