Impact : तार को ठीक करने से बिजली की समस्या हल हो गयी-
ग्राम-करसी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सावित्री पैकरा बता रही हैं कि गाँव के वार्ड 2, 3 और 4 में बिजली के तार टूट गये थे, जिससे बिजली की समस्या हो रही थी, बिजली विभाग को फोन कर सूचना दी गई थी लेकिन अधिकारी आज कल कर काम को टाल दे रहे थे| सरपंच सचिव देखकर चले जाते थे, समस्या का समाधान नहीं हो रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 19 अप्रैल 2018 को रिकॉर्ड किया जिसके बाद 30 जुलाई 2018 को समस्या का निराकरण हो गया इसलिये वे सीजीनेट सभी साथियों और मदद करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7697219870.
Posted on: Dec 11, 2019. Tags: CG IMPACT STORY SAVITRI PAIKARA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
तोर बिन नीक नाही लागे रे सवारिया...गीत-
ग्राम-साहपुर, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं :
अंगना दुवार सगरो महल अटरिया-
तोर बिन नीक नाहीं लागे रे सवरिया-
अरे कुछ कहूँ तोहराके भूरिया सवारिय-
अरे कौन दिशा से गये, कौन डगरिया-
अरे अखिया में बासल बाटे तोहरी सुरतिया-
तोर बिन नीक नाही लागे रे सवारिया...
Posted on: Dec 11, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV
चित्रकोट दर्शन के अनुभव-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के निवासी लल्लू केवट के साथी राम कुमार राठौर जो ढोडीपानी गांव के रहने वाले हैं, बता रहे हैं वे अपने मित्रो के साथ चित्रकोट शिविर में आयें हैं, आज रामघाट और सरयू नहीं के दर्शन किये, पूजा पाठ किये, कामतानाथ के दर्शन किये| ये एक धार्मिक स्थल है, वहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं| इस तरह उन्होंने अपने अनुभव को बताया, सुनने वाले श्रोता भी जाकर ये लुत्फ़ ले सकते हैं|
Posted on: Dec 11, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG STORY VICTIMS REGISTER
हमें दर्शन न दिखलाते तेरी क्या मजबूरी है...गीत-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहे हैं :
चित्रकोट के घाट में, चित्रकोट के अस्पताल में-
सब मरीजो का भीड़-
मोदी जी खाना परुसे, दल परुसे कमलनाथ जी-
बुहाते हो दरबार लगाते हो, दर्शन देते भगवान-
हमें क्या तरसाते हो भगवान-
प्यासी इन अखियन में क्यूँ प्यास अधूरी है-
हमें दर्शन न दिखलाते तेरी क्या मजबूरी है...
Posted on: Dec 11, 2019. Tags: ANUPPUR LALLU KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER
गाँव के आधे बस्ती में बिजली की कनेक्शन तो आधे बस्ती में नही, कृपया मदद करे...
ग्राम-बीजहा, पोस्ट-कोनी, तहसील-त्योंथर, थाना-अन्तेरेला ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से छोटे लाल कोल बता रहा है, बिजली की समस्या गाँव के करीब आधे बस्तियों में बिजली की कनेक्शन दिए तो कही आधे बस्ती में नही दिए गये है बिजली की कनेक्शन नही लगाये गये समस्या की जानकारी या अधिकारीयों के पास किये शिकायत परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये ग्रामीणों का मानना है सभी के मोहल्ले में बिजली की कनेक्शन दिया जाना चाहिए सिलिये सीजीनेट स्वर सुनने वाल्रे साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर बिजली कनेक्शन लगवाने में मदद करे. JE@9584228303.
