Tribal unity is essential : Cardinal Toppo
Cardinal Toppo is the highest ranking Catholic priest from the Indian tribal community. At the occasion of his completion of 25 years as an Archbishop he said that tribal unity is very important. Ambassador of Vatican also took part in the function.
Virendra Mahto from Ranchi finds out the path taken by the tribal boy born in a small adivasi village in Jharkhand who has reached such a high position in church hierarchy
Posted on: Nov 10, 2010. Tags: Virendra Mahato
Meeting to discuss migration of girls from tribal areas to cities
A meeting has been called in Jharkhand to discuss the mass migration of girls to work as maid servants in big cities and in brick kilns from tribal areas. Vasavi Kiro, a member of State Women’s commission said that thousands of girls from states like Jharkhand go to big cities to work through placement agencies and there are many examples of their mental and physical torture and state should make adequate provisions for their safeguard. She also said that job opportunities should be created in the state so that these girls need not go outside
Posted on: Nov 07, 2010. Tags: Virendra Mahato
क्या हूं मैं तुम्हारे लिए...सांथाली कवियित्री निर्मला पुतुल की एक कविता
क्या हूं मैं तुम्हारे लिए...
एक तकिया
कि कहीं से थका मांदा आया और सिर टिका दिया
कोई खूंटी
कि ऊब, उदासी थकान से भरी कमीज़ उतारकर टांग दी
या आंगन में तनी अरगनी
कि कपडे लाद दिए
घर
कि सुबह निकला और शाम लौट आया
कोई डायरी
कि जब चाहा कुछ न कुछ लिख दिया
या खामोशी भरी दीवार
कि जब चाहा वहां कील ठोक दी
कोई गेंद
कि जब तब जैसे चाहा उछाल दी
या कोई चादर
कि जब जहां जैसे तैसे ओढ बिछा ली
क्यूं कहो क्या हूं मैं तुम्हारे लिए
निर्मला पुतुल
Posted on: Nov 06, 2010. Tags: Virendra Mahato
जगमगाती रोशनियों से दूर अंधेरों से घिरा आदमी
चारों ओर जगमगाती रोशनियां हैं
और उन जगमगाती रोशनियॉ के बीच हंसती हुई ऊंची ऊंची इमारते हैं
और उन इमारतों में हंसते हुए लोग हैं
जहां देखो उधर रोशनी ही रोशनी है
और उन जगमगाती रोशनियों से दूर
शहर के आखिरी छोर पर झुग्गी झोपडियां हैं
जहां टिमटिमाते हुए कुछ दिए जल रहे हैं
दिए की लौ लगातार लड रही है अंधेरों से
और अंधेरा है कि भागने का नाम नहीं ले रहा है
अंधेरो से घिरे झोपडियों में बैठा आदमी
देख रहा है दिए को अंधेरे से लडते
अजीब विड्म्बना है
एक अंधेरा बाहर है
जो उसे चारों ओर से घेरा है
और दूसरा उसके भीतर का अंधेरा है
जो वर्षों से दूर नहीं हो रहा है
अंधेरो से घिरा आदमी लगातार लड रहा है
अपने बाहर और भीतर के अंधेरों से
और सामने रोशनी से नहाई अट्टालिकाएं हैं
जो बरसों से हंस रही हैं
निर्मला पुतुल
Posted on: Oct 31, 2010. Tags: Virendra Mahato
A traditional Rajasthani send off song for a married girl
मां समझावे लाडली ने
थारो पति परमेश्वर जान
कन्या म्हारी स्याणी है
ससुरा थारो देवता है बेटी
थारी सासु यमुना दुलार
कन्या म्हारी स्याणी है
पतिरा पहले भोजन मत करजे बेटी
तू वीज्ये चरन आधार
देवरानियां जेठाणियां हिल मिल रह्येजे
ग्योडी बात बण जाए
