भजन गीत : कन्हैया झूले तेरो पलना, सखीं झूले रे तेरो पलना...
ग्राम-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छतीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक भजन गीत सुना रहे है:
कन्हैया झूले तेरो पलना, सखीं झूले तेरो पलना-
मै वेदन में सुनी आई, कन्हैया झूले पलना-
मै ब्रहमा से सुनी आई, कन्हैया झूले पलना-
काहे को तेरो बनो पालना कन्हैया, काहे के लागे फून्दना कन्हैया-
सखीं रेशम के लागे फून्दना, कन्हैया झूले तेरो पलना-
कन्हैया झूले तेरो पलना, सखीं झूले रे तेरो पलना...
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
7 वर्षीय नाबालिग दुराचार का शिकार पीड़ित परिवार कर रही है, मदद की गुहार, आरोपी को दे कड़ी से कड़ी सजा...
ग्राम-निमिगुढ़ा, जिला-जगदलपुर, बस्तर संभाग (छत्तीसगढ़) से बलराम साहू बता रहे है कि, इनकी बालिका जो 7 वर्षीय है, उसके साथ 21 मार्च 2019 को एक हैवान दरिन्दे ने दुराचार किया, जिसके बाद फ़रार हो गया था, हालाकि अब पुलिस की पकड़ में है पीड़ित के पिता बिलखते हुए बता रहे है मै बहुत ग़रीब हूँ, मुझे कोर्ट कचहरी इधर उधर दौड़ने के लिए पैसे तक नहीं है|रेडक्रास की ओर से मात्र 5 हजार का सहयोग मिला है, अभी तक जबकि सरकार की ओर से कुछ भी नहीं मिला है| दूसरी ओर क़ानूनी प्रकिया के तहत हाईकोर्ट रायपुर का एक नोटिस आया है रायपुर जाना है, जिसका किराया तक भी नहीं है, बहुत ही दयनीय स्थति है| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि कृपया उचित मुआवज़ा दिलाने में मदद करे, तथा बलात्कारी पर उचित कार्यवाई करते हुवे सजा दिए जाने की मांग करते है. बस्तर कलेक्टर@9425263400. सिटी-S.P@9479194003. सिटी-CSP@9479194008. पीड़ित शिकायत कर्ता@8085648919.
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
हमारे आवस पारा के हैण्डपम्प ख़राब है, पानी की समस्या हो रहीं है...कृपया मदद करे.
ग्राम-रेमावंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घस्या वड्डे बता रहे है कि, गाँव के आवस पारा के आँगनवाड़ी केन्द्र के पीछे हैण्डपम्प है जो पिछले 2-3 वर्षो से बंद पड़ा है|जिसके कारण आँगनवाड़ी के बच्चों को एवं उस पारा में रहने वाले निवासियों को पानी की समस्या हो रहीं है, इस संदर्भ में सरपंच, सचिव, कलेक्टर, जनपद सीईओ आदि सभी जगह आवेदन दिया है कि, हैण्डपम्प ठीक करवाने के लिए, 3-4 महीनें पहले बोले थे कि हैण्डपम्प बनाने वाले आ रहे है, लेकिन अभी तक ना तो आये ना ही ठीक हुआ|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे. CEO@9424263888. सचिव@9479023981. सरपंच@7647941713. अधिक जानकारी-ग्रामीण सम्पर्क@9407719820.
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: AJAY KACHALAM NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
मजदूरी कर मजदूरी भुगतान नही मिला 3 साल हो गया, अधिकारी का कोई ध्यान नही, कृपया मदद करे
ग्राम-तीमनार, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रणजीत कुमार और उनके साथ है मुन्गाय पोटाई बता रही है (मनरेगा) रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी किये जिसका मजदूरी भुगतान अभी नही किये बताया जा रहा है इस संबध में ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को शिकायत किया गया परन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य किये लगभग 3 साल हो गया लेकिन मजदूरी नही मिला| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है. दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर मजदूरी दिलाने में मदद करे. सम्पर्क@9406409324. सचिव@9406398200. कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Nov 21, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RANJEET KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : निमोनिया, सीत, ज्वर का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी निमोनिया, सीत, ज्वर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्दी 50 ग्राम, गुड़ 50 ग्राम, सरसों का तेल 20 ग्राम लें, सभी को साफ़ कर, मिलाकर मटर के समान गोली बना लेंवे और सुरक्षित रख लें| उसके बाद दो-दो गोली दिन में 3 बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें, लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई गरिष्ठ भोजन का प्रयोग ना करें, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@ 9111061399.
