स्वास्थ्य स्वर : नाय की जड़ी बूटी से ज्वर बुखार का उपचार-
जिला-टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय आज हम लोगो को ज्वर बुखार का एक देशी जड़ी बूटी नुस्खा बता रहे है आज कल खेतो में नायबूटी पाई जाती है इसको नाय भी कहते है | इसका छोटा सा पौधा होता है और पत्ती नुकीली छोटी पतली-पतली हुआ करती है | इसका फूल सफेद होता है | इसको उखाड़कर सुखाकर रख लेवे आवश्यकता पड़ने पर आधा चम्मच चूर्ण को आधा गिलास पानी में उबाले और जब ठीक से उबल जाये तब ठण्डा कर लेवे और सुबह शाम भोजन के उपरांत सेवन कराने से दो या तीन दिन में ज्वर बुखार में लाभ प्राप्त होगा | नाय बूटी को कहीं-कही नाइ दमदरी भी कहते है | अधिक जानकारी के लिये संपर्क नंबर@9519520931.
Posted on: Oct 23, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
बघवा के होई के सवारी दुर्गा मैया...देवी गीत-
ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड़, जिला-पलामू (झारखंड) से अंजली कुमारी एक देवी भजन सुना रहें है:
बघवा के होई के सवारी दुर्गा मैया-
ना आइबू का हो मैया ना आइबू का हो-
ग़ऊआ में खोजली शहरवा में खोजली-
बघवा के होई के सवार दुर्गा मैया-
ना आइबू का हो मैया ना आइबू का हो-
बघवा के होई के सवार दुर्गा मैया...
Posted on: Oct 23, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
आरूग आरूग कैथस माता...गीत-
सीजीनेट श्रोता पुष्प कुमार भारती एक गीत सुना रहे हैं| यदि आप ऐसे संदेश रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
आरूग आरूग कैथस माता-
आरूग कहां पाव हो...(AR)
Posted on: Oct 23, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER
खड़ा हिमालय बता रहा हैं...कविता-
जिला-विदिशा राज्य मध्यप्रदेश से अजय कुमार मांझी कविता सुना रहें हैं:
खड़ा हिमालय बता रहा हैं:
डरो ना आंधी पानी से-
पेड़ और धुप हलचल होकर-
सब संकट तुफानो में-
अटल रहा जो अपने पथ पर-
लाख मुसीबत आने में-
मिली सफलता जग में-
उसको जीने में मर जाने में...
Posted on: Oct 23, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अनार के पत्तो को 200 ग्राम लेकर छाव में सुखा लें और चूर्ण बना लें| 5 ग्राम चूर्ण शहद के साथ दिन में दो बार सेवन करें| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें| नशा न करें| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नबर@9111061399. (AR)
