महुआ फूल चढ़े हो मोरो खेरो दाई...गीत
ग्राम-सुखदी, पोस्ट-गौरखपुर, तहसील-छपारा, जिला-सिवनी (म.प्र.) से सुबेलाल मरकाम एक गीत सुना रहे है:
महुआ फूल चढ़े हो मोरो खेरो दाई-
भूरा भगत के तुम हो प्यारे-
माता को होते माह माई-
पांच बहनिया सात है भाई-
लांजीगढ़ लंज ताई मोरो खेरो दाई-
महुआ फूल चढ़े हो मोरो खेरो दाई...
Posted on: Feb 06, 2018. Tags: SONG SUBELAL MARKAM VICTIMS REGISTER
राम नहीं बस रोटी दो...कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार ओमकार रघुवंशी की एक रचना सुना रहे है :
राम नहीं बस रोटी दो-
रोटी और लंगोटी दो-
श्रीराम की ओट चाहिये-
तुम्हें दलाली-नोट चाहिये-
जैसे भी हो वोट चाहिये-
नाक कटे या छोटी हो-
लुट खसोट आराम चाहिये-
शानो शौकत नाम चाहिये-
चोरी बस,नाकाम चाहिये-
जग में चाहे खोटी हो...
Posted on: Feb 05, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 4nd February 2018-
20 बेड के आंखों के अस्पताल में 30 हजार ऑपरेशन, करोड़ों का घपला – छतीसगढ़
रबी मौसम की अधिसूचित फसलों का पंजीयन 28 तक – मध्यप्र्देश
धर्मा पाटील आत्महत्या को लेकर किया सवाल – महाराष्ट्र
बजट सत्र आज से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है – नई दिल्ली
Posted on: Feb 04, 2018. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA
Today's News from newspapers in Gondi : 3rd February 2018-
हीरा निकालने के लिए ग्रामीणों को मारने की साज़िश!
PM आवास योजना का बंदरबांट, जरूरतमंद ठंड से ठिठुरने को मजबूर- छत्तीसगढ़
जेटली ने हिंदी में किए गरीब-किसानों से जुड़े एलान, 105 मिनट के बजट भाषण में 4 बार पीया पानी-
आश्वासन के बाद बुजुर्ग किसान धर्मा पाटिल के शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुआ परिवार- महाराष्ट्र
चीराखदान में जमीन पर कब्जा कर बनाए मकान तोड़े – मध्यप्रदेश खंडवा, नईदुनिया
Posted on: Feb 03, 2018. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA
भला नहीं करते वे जग का, जो रहते हैं मौन...रचना
सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से महेश ठाकुर चकोर की एक रचना सुना रहे हैं:
भला नहीं करते वे जग का, जो रहते हैं मौन-
आगे बढ़कर पता लगाओ,लूट रहा है कौन-
लुटेरे न धर्म जानते, और जात न भाई-
बेटी के दौलत की खातिर, होते बड़े कसाई-
होते बड़े कसाई, होते बड़े कसाई-
भला नहीं करते वे जग का,जो रहते हैं मौन-
आगे बढ़कर पता लगाओ, लूट रहा है कौन...

