लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर पा रहे है, राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-मामिलगूडेम, पंचायत-चापरालपल्ली, ब्लाक-बूरगंपॉड, जिला-कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से पद्दम रामु कोया गोंडी में बता रहे है कि राशन की समस्या है लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर पा रहे है, हर चीज के लिए दिक्कत हो रही है,कही भी नहीं जा सकते है,दो माह का राशन मिला, राशन के आलावा के दूसरा सामान तेल नमक मिर्च नहीं मिला अब राशन भी ख़तम हो गया है ये समस्या पहले भी रिकॉर्ड किये थे लेकिन समाधान नहीं हुआ इसलिए फिर मदद चाहते है कि राशन और तेल नमक मिर्च मिल जाए तो अच्छा होगा | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है : संपर्क@9963812749, MRO@9701346978. (170248) NM

Posted on: Jul 02, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA PADDAM RAMU RATION PROBLEM

हमारे गाँव में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, तालाब का पानी लाकर पीते है, बोलने पर ध्यान नहीं देते है...

ग्राम-एर्रबोरु,पंचायत-बेंडलपाडु, ब्लाक-चंद्रुगोंडा, जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से रव्वा रमेश बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है, गाँव में 50 परिवार रहते है | गाँव में एक भी हैण्डपम्प नहीं है तालाब से एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है इस विषय पर सरपंच के पास कई बार आवेदन किये तो वो बोलते हैं हैण्डपम्प देंगें और MRO कार्यालय के पास आवेदन दिए लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुआ | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: संपर्क@7601059593, सरपंच@9705358997, MRO@7995571860, PO@9490957005. (170352) NM

Posted on: Jul 02, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA RAVVA RAMESH WATER PROBLEM

हमारे गाँव में बिजली की समस्या है, बिजली के 2-3 खम्बे लग जायेंगे तो बिजली की समस्या हल हो सकती है

ग्राम-जोड़ानाला, पोस्ट-मंदर,थाना-रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश ) से राजेश साहू बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है, अगर बिजली के 2-3 खम्बे लग जायेंगे तो बिजली की समस्या हल हो सकती है बिजली नहीं होने के कारण बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके बिजली के खम्बे लगवाने में मदद करें : संपर्क@6266824335, लाइनमेन@9425185229. (170653) NM

Posted on: Jul 02, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM RAJESH SAHU SIDHI MP SONG VICTIMS REGISTER

रोड निर्माण में हो रही गड़बड़ी की जाँच कराकर, सही से रोड बनवाने में मदद करें...

ग्राम-एरोरी, थाना-पकरी बरमा, जिला-नवादा (बिहार) से भगीरथ वर्मा बता रहे है कि 20 अप्रेल 2019 को सीजीनेट में एरोरी से पकरी बरामा के लिये पक्की रोड बनवाने का सन्देश रिकॉर्ड किया गया था, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन रोड में GSB और 3 ग्रेड गिट्टी नहीं डाला गया है मात्र 2 ग्रेड गिट्टी डालने के बाद पीच होने वाला है, इस प्रकार से सड़क निर्माण में घोटाला किया जा रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील दिये नंबरों पर बात कर इसकी जाँच कराकर सही से रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@9039142049. जिलाधीश@9473191256, BDO@9434818493, पूछताछ विभाग@9522680553. (170659) (AR)

Posted on: Jul 02, 2020. Tags: BHAGIRATH VARMA BIHAR NAVADA PROBLEM PWD SONG VICTIMS REGISTER

विकलांग पेंशन के लिये कई बार आवेदन कर चुका हूँ, कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है...

ग्राम-सकलपुर, पोस्ट-सोनगरा, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) शिवलाल मानिकपुरी बता रहे हैं कि वे नेत्रहीन हैं, उन्हें विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने इसके लिये कई बार सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर पेंशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7970038573. (170609) (AR)

Posted on: Jul 02, 2020. Tags: CG PENSION PROBLEM SHIVLAL MANIKPURI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »