impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हो गया...

ग्राम पंचायत-चेरंग, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सीताराम मरावी बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड 2015 में निरस्त कर दिया गया था, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिलता था| और किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा था, फिर उन्होंने अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई इसके बाद वे सीजीनेट के साथियों से अपील किया और एक सप्ताह बाद उनके समस्या का समाधान हो गया वे मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर / सीताराम मरावी@8287570397.

Posted on: Dec 19, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM BASTAR SONG VICTIMS REGISTER

नाले का पानी पीने से लोग बीमार पड़ जाते हैं, बोरिंग लगवाने में मदद करें...

ग्राम-बामनारास, पोस्ट-मेटानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगडूराम नाग बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है| लोग नाले का पानी उपयोग करते हैं, जिसके कारण लोग बीमार पड़ जाते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8815883734. सचिव@8883949626. संपर्क नंबर@9131035563. (182865) (AR)

Posted on: Dec 17, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

कई साल पूर्व बसे हमारे गाँव में आज भी सड़क नहीं बना है...

ग्राम-बामनारास, पोस्ट-मेटानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगडूराम नाग बता रहे हैं कि उनके गाँव में सड़क की समस्या है| जब से गाँव बसा है तब से आज तक नहीं बनाया गया है| जिसके कारण लोगो को दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8815883734. संपर्क नंबर@9131035563. (182863) (AR)

Posted on: Dec 17, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पानी की समस्या है, नाले का पानी पीते है, कृपया मदद करें-

ग्राम-झिरम, पंचायत-कंकापाल, ब्लाक-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सहदेव बता रहें है कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, नाला का पानी पीना पड़ रहा है, उनके पारा में 10 घर की बस्ती है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@9406312421, संपर्क@6205435548. (173016) GT

Posted on: Dec 16, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM BASTAR

अधिकारी द्वारा गलत खाता नंबर दर्ज किया है, सुधरवाने में मदद करें...

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं कि उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में डबरी निर्माण में 5 सप्ताह काम किया था| जिसमे उनकी पति ताकेश्वर ने भी काम किया था| उनका कहना है, ताकेश्वरी नाम के साथ जो खाता नंबर डाला गया है वह उनका नहीं है| जबकि उन्होंने अपना खाता पंजीयन कराया था| वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर खाता सही कराने में मदद करें, जिससे उनके खाते में काम का पैसा आ सके| संपर्क नंबर@8718081175. रोजगार सहायक@6264658702. (182715) (AR)

Posted on: Dec 14, 2020. Tags: NREGA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »