सरकारी अफसरों द्वारा फर्जी समूह बनाकर कोरोना काल के चावल का किया घोटाला...
ग्राम पंचायत-चोर भाटी, पोस्ट-गोरसी,जनपद पंचायत-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से गेंद लाल राठोर बता रहे हैं कि माँ दुर्गा सो सहायता समूह के कोरोना काल के चावल जिला पंचायत सी ई ओ और MDM प्रभारी पूनम जी के द्वारा पूर्व अध्यक्ष के साथ मिलकर पैसे देकर बचवा दिया है, उन्होंने फर्जी समूह बनाया गया है उसको बार-बार चावल आवक-जावक किया जा रहा है| जो सरकार के द्वारा रजिस्टर्ड समूह है उसके अध्यक्ष और सचिव को धमकाया जा रहा है, आपके समूह को निरस्त करवा देंगे | माँ दुर्गा सो सहायता समूह खाता क्र 3116543446 इस खाते में होल्ड लगा दिए हैं, साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात करके समस्या का समाधान करने में मदद करें| MDM प्रभारी@ 8966828825,संपर्क नम्बर@7509933161.(181695) MS
Posted on: Dec 25, 2020. Tags: MDM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय निर्माण कराया लेकिन योजना का पैसा नहीं मिला...
ग्राम-कन्हेरा, तहसील-धरसिबा, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से घसियाराम बता रहे हैं कि उनके नाम से शौचालय निर्माण के लिये आया था| जिसका निर्माण उन्होंने अधिकारियों के कहने पर बनवा लिया लेकिन उन्हें शौचालय निर्माण का पैसा नहीं मिला है| उनका कहना उन्हें योजना का पैसा मिलना चाहिये जो सरकार देती है| इस संबंध में उन्होंने सरपंच के पास अपनी बात को रखा लेकिन पैसा नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : जिलाधीश@07712426024. सरपंच@7000081995, सचिव@8889264564. घसियाराम@7024708368. (183005) (AR)
Posted on: Dec 20, 2020. Tags: SONG TOILET PAYMENT PROBLEM VICTIMS REGISTER
impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हो गया...
ग्राम पंचायत-चेरंग, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सीताराम मरावी बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड 2015 में निरस्त कर दिया गया था, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिलता था| और किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा था, फिर उन्होंने अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई इसके बाद वे सीजीनेट के साथियों से अपील किया और एक सप्ताह बाद उनके समस्या का समाधान हो गया वे मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर / सीताराम मरावी@8287570397.
Posted on: Dec 19, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM BASTAR SONG VICTIMS REGISTER
नाले का पानी पीने से लोग बीमार पड़ जाते हैं, बोरिंग लगवाने में मदद करें...
ग्राम-बामनारास, पोस्ट-मेटानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगडूराम नाग बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है| लोग नाले का पानी उपयोग करते हैं, जिसके कारण लोग बीमार पड़ जाते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8815883734. सचिव@8883949626. संपर्क नंबर@9131035563. (182865) (AR)
Posted on: Dec 17, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
कई साल पूर्व बसे हमारे गाँव में आज भी सड़क नहीं बना है...
ग्राम-बामनारास, पोस्ट-मेटानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगडूराम नाग बता रहे हैं कि उनके गाँव में सड़क की समस्या है| जब से गाँव बसा है तब से आज तक नहीं बनाया गया है| जिसके कारण लोगो को दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8815883734. संपर्क नंबर@9131035563. (182863) (AR)
