साल भर पहले स्वीकृत स्कूल की बाउंड्रीवाल अब तक नहीं बना...कृपया मदद करे.
ग्राम-कन्हारगाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हीरालाल मरकाम प्राथमिक स्कूल की बाउंड्री वाल के बारे में बता रहे है| प्राथमिक शाला के हेडमास्टर होने के नाते कह रहे है कि, वालबाउंड्री साल भर पहले से स्वीकृत है, लेकिन बनी अभी तक नहीं इस सन्दर्भ में सरपंच सचिव को बोला गया लेकिन कहते है, बन जाएगा बन जाएगा लेकिन साल भर से ज्यादा समय बीत गया अभी तक कार्य चालू नहीं किया गया है बाउंड्रीवाल नहीं होने से पेड़ पौधे लगाने पर जानवर, मवेशिया नुकसान करती है, बच्चों के लिए भी बाउंड्रीवाल सुरक्षित रहता है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया बाउंड्रीवाल बनवाने में मदद करे. CEO@9425263888. सरपंच@9406370818. सचिव@9479222663.
हीरालाल मरकाम-हेड मास्टर@7648014090.
Posted on: Nov 23, 2019. Tags: KANAHIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
किसान गीत : विता-विता रा किरसान, नली ने तो एर हिले...
ग्राम-बाग़बेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अजय कचलाम और उनके साथ है ग्रामीण महिला राजबती, रजनी गीत सुना रहे है:
विता-विता रा किरसान, नली ने तो एर हिले-
भागव-भागव रे किरसान, खेत तो पानी नै हे-
भागव रे किरसान...
Posted on: Nov 23, 2019. Tags: AJAY KACHLAM NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
वर्षो से शासन की योजना वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है...कृपया मदद करे.
ग्राम-बढ़वार, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी और उनके साथ है बटियाढाड़ मोह्हला के ग्रामीण बुजूर्ग संतोषी नोहरा बता रहा है वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की समस्या केंद्र सरकार ने देश में वरिष्ठ नागरिकों को जीवनयापन में मदद करने के लिहाज से हर महीने एक तय रकम देने के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना पेश की है परन्तु अभी तक नही मिले है जिसका शिकायत सरपंच सचिव को कई बार बोल चूके है, कागज़ भी कई बार दे चुके है, फ़ोटो आधारकार्ड जरुरतमंद कागजात जिसके उपरांत लेकिन किसी प्रकार की कोई पहल नही किये इसलिए सीजीनेट के श्रताओ से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है, कृपया वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करे. सरपंच@6264452785. सचिव@9754812947. ग्रामीण सम्पर्क@8959980014.
Posted on: Nov 23, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
कविता : भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...
ग्राम पंचायत-मातला, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ है स्कूली छात्रा राधिका पोटाई एक कविता सुना रहें हैं :
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के-
धर्म अलग हो जाति अलग हो वर्ग अलग हों भाषाएँ-
पर्वत सागर तट वन मरुस्थल मैदानों से आये-
फौजी के वर्दी में हम सबसे पहले हिन्दुस्तान के-
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...
Posted on: Nov 23, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RADHIKA POTAI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : ख़ासी का घरेलू उपचार के नुस्ख़े...
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज ख़ासी का घरेलू उपचार के नुस्ख़े बता रहे है|हर्रा (हरड़) 50 ग्राम, बहेड़ा 50 ग्राम, पिपली 20 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, कुरंजन 10 ग्राम, काला नमक 10 ग्राम, बच 20 ग्राम. इन सभी को साफकर कूट पीसकर चूर्ण बना लेंवे| व सुरक्षित रख लेंवे, मात्रा-आधी आधी चम्मच चूर्ण सेहत के साथ दिन में दो बार सेवन करने से लाभ होता है|परहेज-ठंडी चीजों से बचे|मिर्च,मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये के लिए संपर्क करें. एच.डी.गाँधी@9111061399.
