सावधान हो देशवासियों संसद आज हमारी...कविता
ग्राम-सिवनी, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता शर्मा एक कविता सुना रहे है:
सावधान हो देशवासियों संसद आज हमारी-
नेताओ की समर भूमि बन गई देश लो भारी-
एक से बढ़कर एक धुरन्दर यहाँ पाप की भोगी-
डसनी कस कर रहे माफिया सरकारी अभियोगी-
अपराधी लमपट गवार से इक्षाचारी खड़ेयत्री-
धन लो कपटी कामी बन गये देश के मंत्री...
Posted on: Aug 18, 2018. Tags: BILASPUR CG HINDI POEM KAMATA SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
चलो भाई जाना है झण्डा लहराना है...देशभक्ति गीत
ग्राम-पिट्टाबोंगरम, मंडल-इन्द्रावेली, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से वेट्टी अवधन एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
चलो भाई जाना है झण्डा लहराना है-
जलाकर दीप नया रोशनी भी लाना है-
क्यों भाई डरते हो नर वीर शूर होकर-
पीछे -पीछे रहते है क्यों आगे बढ़कर तो देखो-
जमाना किस रास्ते से चल रहा है उस रास्ते से चलना तो सीखो-
पीछे से वार हो रहा है अन्याय का जरा पलट कर तो देखो...
Posted on: Aug 18, 2018. Tags: ADILABAD TELANGANA HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER WETTI AVDHAN
Impact: Got our due wages from Govt after report on CGnet Swara, thanks...
कैलाश सिंह पोया ग्राम-देवरी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे है कि उनके गाँव में आवारा मवेशियों के लिए गर्मी के मौसम में पीने के पानी की व्यवस्था के लिए सरकार द्वारा ताला बाँध का निर्माण किया गया था उसमे शिवकुमार, राजकुमार, जवाहिर और उनके अन्य साथियों ने काम किया था लेकिन उनका मजदूरी बार बार अनुरोध करने पर भी भुगतान नहीं किया गया था जिसकी शिकायत उसके बाद उन्होंने सीजीनेट स्वर में किया उसके बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियों से बात की और सभी काम करने वालों को मजदूरी भुगतान मिल गया है| वे सभी लोग खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. पोया@9753553881.
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: IMPACT KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
हमारे 150 लोगों के मोहल्ले में हैंडपंप खराब है, हम लोग नदी नाले का गंदा पानी लाकर पी रहे हैं...
पश्चिमपारा, ग्राम पंचायत-बेगारीडांड, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ में जवाहिर सिंह बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 3 में पानी की बहुत समस्या है वे कह रहे हैं कि हमारे पारा में एक ट्यूबवेल गड़ा है लेकिन वो भी सफल नही है. 150 लोगों की जनसंख्या है. इसलिए वे लोग नदी नाले का गंदा पानी लाकर पी रहे है उसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में कई बार आवेदन किया है सचिव सरपंच बोलते है बजट में नहीं है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सचिव@8966924828, P.H.E.@9589733942, कलेक्टर@9826443377. राजकुमार शाह संपर्क@7697788297.
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI JAWAHIR SINGH SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा...भजन गीत
ग्राम-सेमरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गायत्री यादव एक भजन गीत सुना रही हैं :
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा-
तेरी कृपा से कान्हा भक्तो की नाव चल दे-
तूफान हो या आंधी उनको तो राह मिलती-
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा-
प्रभू जिसका हाथ पकड़े कभी छूटने ना दे-
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा...
