आवेदन करते हैं लेकिन योजना का लाभ नहीं मिलता है...संपर्क कर मदद करें-

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी गाँव की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी कुसुम कुमारी बता रही हैं उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलती है, सरपंच सचिव से बोलने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, ज्ञानेद्र सिंह बता रहे हैं, किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है आवेदन किये 1 साल हो चुका हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि योजनाओ का लाभ दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9981971597. (170366) (AR)

Posted on: Jul 04, 2020. Tags: MP PROBLEM RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER

आवास और शौचालय के लिये कई बार आवेदन दे चुका हूँ, सुनवाई नहीं हो रही है...मदद करें-

ग्राम-बरेती कला, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुसवाहा बता रहे हैं वे देख नहीं सकते हैं, दृष्टिबाधित हैं, उनका कहना है किसी विकास योजना का लाभ नहीं मिलता है, इसके लिये कई बार सी एम हेल्पलाइन में आवेदन कर चुके हैं, अधिकारियों के पास आवेदन कर चुके हैं कि उनके घर शौचालय नहीं है, शौच के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, घर मिट्टी बना है जो बारिस में आधा गिर चुका है, जिससे दिक्कत हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर आवास और शौचालय बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9752938850. तहसीलदार@9993444875, सेकेट्री@9755328595. (170363) (AR)

Posted on: Jul 04, 2020. Tags: DAYASAGAR KUSWAHA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

पंचायत में काम नहीं मिल रहा है, रोजगार दिलाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोटवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव में लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी कमल राय और अनिल बता रहे हैं कि वे काम करने के लिये बाहर गये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण गाँव वापस आ गये हैं, उनकी समस्या हैं कि गाँव में उन्हें काम नहीं मिल रहा है, इसके लिये उन्होंने पंचायत में निवेदन किया था लेकिन काम नहीं मिला है और सरकार द्वारा दिया जाने वाला 1 हजार रुपये खाते में नहीं आया है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पंचायत में काम दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9109784723. CEO@9407803480. (170356) (AR)

Posted on: Jul 04, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में स्कूल से शीतला माता मंदिर तक CC रोड नहीं बना है, मंदिर जाने के लिए परेशानी होती है..

ग्राम-नेतानार, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवाट के साथ वासुदेव पोटाई बता रहे है कि गाँव में स्कूल से शीतला माता मंदिर तक CC रोड नहीं बना है मंदिर जाने के लिए बरसात के समय कीचड़ होती है, आने जाने में परेशानी होता है गाड़ी भी नहीं जा पाते है इधर उधर आना-जाना नहीं होता है, मंदिर बनने को 15 साल हो रहा है इसके लिए पंचायत में प्रस्ताव दिए थे दो साल हो गया है आज तक कार्यवाही नहीं हुआ | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है की दिए नंबर पर बात कर CC रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@7067829430, सचिव@9340830108. (170428) NM

Posted on: Jul 04, 2020. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG ROAD PROBLEM SONG VASUDEV POTAI VICTIMS REGISTER

मेरा उम्र 75 साल है, मुझे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...

ग्राम-रूसा, ब्लॉक-करंजिया, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ रामू सिंह बता रहे हैं कि उनकी उम्र 70-75 साल है, लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव के पास आवेदन भी दिए  लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए नंबरों पर बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क @8959961421, सचिव@8449473201, सहायक सचिव@9926730204, उपसरपंच@7970064726.  (170586) NM

Posted on: Jul 04, 2020. Tags: DINDORI MP PENSION PROBLEM RAMU SINGH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »