आशिके पराना तेरा होही याही मै...गीत-
लुधियाना, पंजाब से निकेतन शर्मा एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, ” आशिके पराना तेरा होही याही मै” | अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Nov 13, 2021. Tags: LUDHIYANA NIKETAN SHARMA PUNJAB SONG
पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के कारण अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...
विश्वलाल मांझी पिता रामसिंह मांझी ग्राम-भैसामुण्डा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सलवा जुडूम समाप्त हुआ था| फिर नक्सलियों में गांव वालों को पूछ रहे थे सलवा जुडूम के समय पुलिस का साथ कोन-कोन दिए करके मारने कि धमकी दियें| और उनके छोटा भाई को जान से मार दिये| फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर 2008 में वहां से भग कर आयें| घटना के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला| अधिक जानकरी के लिए संपर्क नंबर@7587337793.
Posted on: Nov 13, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER VISHWNATH MANJHI
स्तुति आराधना ऊपर जाती है...भक्ति गीत-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर एक गीत सुना रहे हैं:स्तुति आराधना ऊपर जाती है-
आशीष लेकर नीचे आती है-
प्रभु हमारा कितना महान-
देखो हमसे करता है प्यार-
हालेलू हाले लू या-
स्तुति आराधना ऊपर जाती है...
Posted on: Nov 13, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG RAIPUR SONG
पुल नही बना है, बरसात के दिनों में पानी भर जाता है...कृपया मदद करें
ग्राम-डोंगरीगुडा, पंचायत-हलवा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनाधर मांडवी बता रहे हैं, कि उनके गांव में पुल नहीं लगा है जिस नदी में पुलिया नहीं लगा है उस नदी में हमेशा पानी रहता है, बरसात के दिनों में बहुत समस्यों का सामना करना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच के पास शिकायत किये है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर के पुलिया लगवाने में मदद करें: दर्भा CEO@9406016762, जिला पंचयत CEO-9004037600, कलेक्टर@8488956694, सम्पर्क नंबर@9399252740.
Posted on: Nov 13, 2021. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA HALVA PROBLEM SONADHAR MANDAVI
मेरी उम्र 60 वर्ष है मुझे विधवा पेंशन नही मिल रही है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
नगर पंचायत-भामरागड वार्ड नंबर 10 जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से नवरी गुम्मा अपनी माड़िया गोंडी में संबती दुग्गा को बता रही है कि उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है वे कह रही हैं की मेरी उम्र 60 वर्ष के ऊपर है काम-धाम नहीं कर पाती जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत होती है पेंशन के लिए कई बार नगर पंचायत आवेदन लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें | संपर्क नंबर वनीता गुम्मा@9421055692, नगर पंचायत CEO@8554070300, कलेक्टर@07132222001.
