हे शारदे माँ हे शारदे माँ अज्ञानता से हमे तार दे माँ...प्रार्थना गीत-

ग्राम आमा डुला जिला जांजगीर चापा राज्य छत्तीसगढ़ से चन्द्रकान्त लहरे एक प्रार्थना गीत सुना रहें हैं:
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमे तार दे माँ-
तू स्वर कि देवी हैं संगीत हैं तुझसे-
हर शब्द हैं तेरा हर गीत है तुझसे-
हम भी तो समझे हम भी तो जाने-
तेरी शरण में हमें प्यार दे माँ-
हे शारदे माँ हे शारदे माँ...

Posted on: Oct 24, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

तुझ में राम मुझ में राम भजन...भजन गीत-

उतरप्रदेश मेरठ से गौरव कुमारे एक भजन गीत सुना रहें हैं:
तुझ में राम मुझ में राम-
सब में राम समाया हैं-
कर लो सभी से प्यार-
जगत में कोई नही पराया हैं-
एक ही माँ के बच्चे हम सब-
एक ही पिता हमारा हैं-
जाने किसने मुर्ख ने-
लड़ना हमें सिखाया हैं...

Posted on: Oct 24, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

वन्दे मातरम सुजलाम सुफलाम...राष्ट्रीय गीत-

जिला-मोंगेर बिहार से दीपक कुमार वंदे मातरम (राष्ट्रीय गीत) सुना रहें है:
वन्दे मातरम्...वन्दे मातरम्-
सुजलाम...सुफलाम...-मलयजशीतलाम-
शस्य श्यामलाम मातरम... वन्दे मातरम्-
शुभ्रज्योत्सना – पुलकित -यामिनीम-
फुल्ल -कुसुमित- द्रुमदल -शोभिनीम-
सुहासिनीम सुमधुर भाषिणीम-
सुखदाम वरदाम मातरम्...वन्दे मातरम्...

Posted on: Oct 24, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

सीसी रोड़ की मांग 15 सालों से कर रहें है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-मामडपाल (पुजारीपारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बबलूराम पोडयामी बता रहें है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 04 में सी सी रोड़ की मांग 15 सालों से कर रहें है| आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, इसके लिए उन्होनें सचिव- सरपंच के पास शिकायत किये है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सी सी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@9340723411, सरपंच@9399324507, सचिव@9407664666, CEO@8959393222.

Posted on: Oct 23, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

झंडे का रंग लाल माँ तेरे झंडे का रंग लाल...भक्ति गीत-

जिला-मेरठ उतरप्रदेश से गौरव कुमार एक भक्ति गीत सुना रहें हैं:
झंडे का रंग लाल-
माँ तेरे झंडे का रंग लाल-
हो रही जय जय कार माँ
तेरे मन्दिर में-
माँ से मैया की टिका सोयें-
बिंदिया का रंग लाल माँ
तेरे बिंदिया का-
झंडे का रंग लाल माँ-
तेरे झंडे का...

Posted on: Oct 23, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »